Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL 224 जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे आरसीबी और केकेआर

admin by admin
March 28, 2024
in खेल, देश
0

बेंगलुरू, पिछले मैच में मिली जीत से उनका हौसला बढा है लेकिन प्रदर्शन में परिपक्वता लाना बाकी है और शुक्रवार को आईपीएल 2024 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर तथा कोलकाता नाइट राइडर्स अपेक्षा के अनुरूप खेल दिखाने के इरादे से उतरेंगी ।

आरसीबी ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया जबकि केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार रन से मात दी । इसके बावजूद दोनों टीमों की शीर्ष और मध्यक्रम की बल्लेबाजी की समस्यायें बनी हुई हैं ।

पंजाब के खिलाफ 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के अर्धशतक से आरसीबी खेमे ने राहत की सांस ली होगी । कप्तान फाफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार से अभी अच्छी पारी की उम्मीद है । पंजाब के खिलाफ आखिरी क्षणों में दिनेश कार्तिक का अनुभव और ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ महिपाल लोमरोर की उपयोगी पारी उनके काम आई ।

केकेआर के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने पर वे आरसीबी के बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बन सकते हैं ।

आरसीबी के लिये तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और यश दयाल ने पंजाब के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बाकी गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा । तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ ने पहले मैच में 38 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला जबकि दूसरे मैच में 43 रन देकर एक विकेट लिया । ऐसे में आरसीबी खेमा इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज रीसे टॉपली को उतार सकता है ।

केकेआर के पास शीर्ष और मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर , वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण और नीतिश राणा हैं जो ईडन गार्डंस पर सनराइजर्स के खिलाफ चल नहीं सके । इंपैक्ट खिलाड़ी रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल छठे, सातवें और आठवें नंबर पर उतरकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा पाये ।

श्रेयस ने दो गेंद खेली और खाता भी नहीं खोल सके । वैसे चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पिछली दो पारियों में प्रदर्शन अच्छा रहने से उनका मनोबल बढेगा । पिछले साल विश्व कप में यहां नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 128 और दिसंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 में 53 रन बनाये थे ।

गेंदबाजी में नदीम ने 19 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन महंगे खरीदे गए मिचेल स्टार्क और वरूण चक्रवर्ती प्रभावित नहीं कर सके हैं ।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतिश राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, शाकिब अल हसन, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, शेरफाने रदरफोर्ड, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, केएस भरत, फिल साल्ट, रहमानुल्लाह गुरबाज, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, दुष्मंता चामीरा, वरूण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, हर्षित राणा, सुयश शर्मा ।

मैच का समय : शाम 7 . 30 से ।

Tags: IPL 224 जीत
Previous Post

सुलतानपुर में लूट में वांछित इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

रामपुर : आजम खां के करीबी आसिम राजा का नामांकन खारिज

Related Posts

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए
देश

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
Next Post

रामपुर : आजम खां के करीबी आसिम राजा का नामांकन खारिज

Recent Posts

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group