अयोध्या, संदिग्ध परिस्थितियों में 32वी वाहिनी पीएसी प्लाटून कमांडर को श्रीरामजन्मभूमि परिसर के अंदर गोली लगी। जवान के सीने में गोली लगने की मिल रही सूचना। सहकर्मियों ने मंडलीय हॉस्पिटल दर्शननगर पहुचाया।
जहा से ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया। उक्त सिपाही राम जन्मभूमि परिसर के अंदर तैनात था। श्रीरामजन्मभूमि परिसर के अंदर ही गोली लगने की सूचना मिल रही है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम लगभग 05:45 बजे वह अन्य जवानों के साथ परिसर में स्थापित चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले थे कि इस बीच अचानक हथियार साफ करते समय उनके ही एके-47 से अचानक गोली चल गई। मूलरूप से अमेठी जिले के रहने वाले रामप्रसाद (53) पीएसी की 32वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर के पद पर इन दिनों श्रीराम मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात हैं। गोली सीधे उनके बायीं तरफ सीने में लगी और आरपार हो गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर वह वहीं गिर पड़े।
संबंधित मामले में अधिकारियों से फिलहाल जानकारी को लेकर वार्ता का प्रयास जारी है। सूत्रों के मुताबिक जवान अमेठी जनपद का रहने वाला है, बर्तमान में परिवार सहित लखनऊ में परिवार रहता है।
श्रीराम मंदिर परिसर के हाई सिक्योरिटी जोन में अचानक गोली चलने की आवाज से परिसर में हलचल मच गई। श्रद्धालु भी इससे भयभीत हो गए।








