अयोध्या आ रहे हैं और प्रभु राम के दर्शन पूजन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. दरअसल, अयोध्या में बीते 22 जनवरी को जब से प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि भक्त अब 1 घंटे में आसानी से दर्शन पूजन कर सकेंगे। साथ ही बताया कि कैसे प्रभु राम की आरती में शामिल हो सकते हैं। इससे जुड़ी सभी जानकारी राममंदिर ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है।
हालाकि सूत्रों ने बताया दलालों ने अपने उच्च सम्पर्क फायदा उठा कार्य रहे थे।
इसके साथ ही वीआईपी दर्शन के नाम पर खेल
रामलला के वीआईपी दर्शन के नाम पर बड़ा खेल हो रहा था। जिसमे मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी से मिलकर कुछ तथाकथित द्लालो द्वारा श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन करवा रहे थे।
होता था क्या!! फोटो सेशन
सूत्र बताते है, ये लोग वीआईपी दर्शन में तैनात पुलिसकर्मी के मोबाइल से श्रद्धालुओं का पूरा फोटो सेशन करवाते थे, इस सुविधा शुल्क को लेकर दर्शन करने के नाम पर पुलिस के तीन सुरक्षाकर्मियों को निलाबित कर दिया है। पुलिस की एसओजी टीम ने ई-रिक्शा संचालक, लाकर संचालक के साथ-साथ दर्शन सेल के भी लोगो हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बता दे पुलिस पूछताछ के बाद कई मोबाइल किए गए।
जबकि, राम मंदिर ट्रस्ट ने बीते दिनों सोशल मीडिया एक्स पर राम भक्तों के लिए जानकारी दी थी की ट्रस्ट रामलला के दर्शन या आरती में शामिल होने के कोई शुल्क लेता है।
लेकिन बराबर राम मंदिर के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के कारण पुलिस आई हरकत में आकर पुलिस ने उक्त गोपनीय कार्यवाही को अंजाम दिया है।
बता दें कि बीते कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि राम मंदिर में दर्शन के नाम पर पैसे की वसूली हो रही है. उस पर भी राम मंदिर ट्रस्ट ने एक्स हैंडल के जरिए कहा है कि राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए शुल्क भुगतान करने या किसी विशेष पास के माध्यम से विशेष दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है।
आरती में शामिल होने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा की आरती के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट से आरती के पास ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्रवेश पास के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने आसानी से दर्शन करने की व्यवस्था बनाई हैं। अगर आप कोई भी सामान लेकर नहीं आते हैं तो आप फास्ट ट्रैक लाइन से आसानी से प्रभु राम के दर्शन कर सकते हैं।
इतना ही नहीं इसके अलावा राम भक्तों के लिए आरती में शामिल होने के लिए निशुल्क ऑनलाइन पास भी बनाए जा रहे हैं। उसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने एक वेबसाइट का निर्माण किया है।


