Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आम चुनाव से कुछ हफ्ते पहले महिला दिवस पर एलपीजी कीमत में 100 रुपये की कटौती

admin by admin
March 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, आम चुनाव से कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवारों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए शुक्रवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत 100 रुपये प्रति सिलेंडर घटाने की घोषणा की।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार/शनिवार की आधी रात से राष्ट्रीय राजधानी में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत घटकर 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर हो जाएगी। स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

यह कटौती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में नरमी के कारण संभव हुई। इसके आधार पर ही घरेलू बाजार में ईंधन दरों को तय किया जाता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की गई। पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 23 महीने से स्थिर बनी हुई हैं।

देश के सभी एलपीजी उपभोक्ता बिना सब्सिडी वाली कीमतों पर रसोई गैस खरीदते हैं। हालांकि, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन पाने वाली गरीब महिलाओं और दूरदराज के इलाकों में कुछ उपभोक्ताओं को उनके बैंक खातों में सब्सिडी की एक निश्चित राशि दी जाती है।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”

पिछले छह महीने में दूसरी बार रसोई गैस की कीमतों में कमी हुई है।

इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले अगस्त के अंत में एलपीजी में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”हमारा उद्देश्य रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर परिवारों की भलाई करना और एक स्वस्थ वातावरण बनाना है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलती है। ऐसे में उन्हें दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 503 रुपये का मिलेगा।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब एलपीजी सिलेंडर केवल 503 रुपये में और अन्य उपभोक्ताओं को सिलेंडर केवल 803 रुपये में मिलेगा।

महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024

Tags: एलपीजी कीमत में 100 रुपये
Previous Post

अयोध्या में बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; गूंजे हर हर महादेव

Next Post

एक हजार करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी का दावा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
Next Post

एक हजार करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी का दावा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group