Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारतीय नर्तक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, वाणिज्य दूतावास ने हमले की निंदा

admin by admin
March 3, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका में भारतीयों व भारतीय-अमेरिकी पर हुए एक और हमले में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के छात्र एवं 34 वर्षीय शास्त्रीय नर्तक की मिसौरी के सेंट लुइस में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कुचिपुड़ी एवं भरतनाट्यम नर्तक अमरनाथ घोष को सेंट लुइस एकेडमी और सेंट्रल वेस्ट इंड इलाके की सीमा के निकट कई गोलियां मारी गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पिछले साल पश्चिम बंगाल से अमेरिका आए थे।

समाचार पोर्टल ‘5 ऑन योर साइड’ की शुक्रवार की खबर के अनुसार, सेंट लुइस मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के अनुसाार, डेलमर बौलेवार्ड और क्लेरेंडन एवेन्यू में मंगलवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर यह गोलीबारी हुई।

घोष वाशिंगटन विश्वविद्यालय के ‘परफॉर्मिंग आर्ट्स’ विभाग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे थे। बंगाल के सूरी शहर के रहने वाले घोष चेन्नई के प्रतिष्ठित संस्थान कलाश्रेष्ठ के पूर्व छात्र थे।

इस बीच, अमरनाथ के चाचा श्यामल घोष ने शनिवार को कहा कि अमेरिका में उनके भतीजे की मौत के बारे में उन्हें अब तक विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, जबकि घटना को चार दिन बीत चुके हैं।

समाचार पोर्टल ने अमरनाथ की मित्र हिमा कुप्पा के हवाले से कहा, ‘‘वह (अमरनाथ) बैले नृत्य सीख रहे थे। मुझे लगता है कि यह वाशिंगटन विश्वविद्यालय में पूर्ण छात्रवृत्ति थी। उनका सपना नृत्य में पीएचडी की उपाधि हासिल करना और हमारी कुचिपुड़ी कला अकादमी में हमारे साथ पूर्णकालिक काम करने का था।’’

अमरनाथ की हत्या के बाद, शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने स्थानीय पुलिस और विश्वविद्यालय के समक्ष यह मुद्दा उठाया।

भारत के वाणिज्य दूतावास ने मृतक के रिश्तेदारों को हरसंभव मदद का उल्लेख करते हुए शिकागो में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उसने निंदनीय हमले की जांच के लिए सेंट लुइस पुलिस और विश्वविद्यालय के समक्ष मामले को दृढ़ता से उठाया है।

मृतक के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसने कहा, ‘‘हम फॉरेंसिक विभाग, पुलिस के साथ जांच कर रहे हैं और सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’

वाशिंगटन विश्वविद्यालय ने हत्या की घटना की निंदा करते हुए इसे ‘‘समझ से परे संवेदनहीन हिंसा’’ बताया है।

छात्र मामलों की कुलपति डॉ एना गोंजालेज ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सभी छात्रों, संकाय और कर्मचारियों को जारी एक बयान में कहा, ‘‘अमरनाथ के परिवार और मित्र जिस पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। उनकी मृत्यु हम सभी के लिए एक बड़ा सदमा है। इस प्रकार की संवेदनहीन हिंसा समझ से परे है और हम इस नुकसान से टूट गए हैं। हमारे अपने सेंट लुइस समुदाय में ऐसा होना विशेष रूप से हृदयविदारक है।’’

वहीं, श्यामल घोष ने पश्चिम बंगाल के सूरी में कहा, ‘‘हमने विभिन्न स्रोतों से जो कुछ सुना था उसके बारे में जिला पुलिस और प्रशासन को सूचित किया है। लेकिन आज तक हमें उसकी मौत के बारे में कोई विवरण नहीं मिला है।’’

अमरनाथ के माता-पिता अब जीवित नहीं हैं। अमरनाथ बंगाल के सूरी शहर के सुभाष पल्ली इलाके में रहते थे। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। स्थानीय पार्षद सुपर्णा रॉय ने भी कहा कि उन्हें हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अमरनाथ की मित्र एवं अभिनेत्री देवलीना भट्टाचार्य ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमें उनकी हत्या का कारण जानना है। उम्मीद है कि हमें इस जघन्य अपराध के बारे में अद्यतन सूचना जल्द से जल्द मिलेगी। अगर मैं गलत नहीं हूं तो यह दो महीने में भारतीय छात्रों की पांचवीं या छठी हत्या है। हम सभी यहां चिंतित और दुखी हैं।’’

वह भट्टाचार्य ही थीं, जिन्होंने सबसे पहले घोष की मौत के बारे में सोशल मीडिया पर अधिकारियों को सूचित किया था।

भट्टाचार्य ने इस विषय पर गौर करने के लिए अमेरिका में भारतीय दूतावास के ‘एक्स’ हैंडल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग किया।

अमेरिका में, 2024 की शुरुआत से अब तक भारतीय और भारतीय मूल के कम से कम आधा दर्जन छात्रों की मौत हुई है। हमलों की संख्या में वृद्धि ने समुदाय में चिंता पैदा कर दी है।

Tags: भारतीय नर्तक की अमेरिका
Previous Post

आगरा में प्रश्नपत्र लीक मामले में कॉलेज की मान्यता समाप्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

आपसी विवाद में पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या की

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

आपसी विवाद में पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या की

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group