अयोध्या, शहर के स्पोर्ट स्टेडियम में तीन दिवसीय सांसद महिला प्राइज मनी खेल प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। खेल प्रतियोगिता 3 मार्च तक चलेगी। खेल प्रतियोगिता का राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर महिला खिलाड़ियों हौसला बढाया।

दर्शना सिंह ने कहा मैं सौभाग्यशाली हू कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज सांसद महिला खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में आने का सौभाग्य सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज का भारत एक नया भारत है, जहा पर प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण का मंत्र दिया है। आज आप को दिखाई पड़ रहा है किस तरह से बच्चिया खेल प्रतियोगिता में आई है। मैं उसकी उज्जवल भविष्य की कामना करती हू।,
उन्होंने कहा आज महिलाएं खेल और विज्ञान में आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 33 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को दिया गया है। ये अपने आप में बहुत बडी बात है और इसका लाभ महिलाओ के साथ समाज को मिल रहा है।
इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।


