Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रामपुर में आंबेडकर के होर्डिंग लगाने को लेकर झड़प में दलित किशोर की गोली लगने से मौत, दो घायल

admin by admin
February 28, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

रामपुर जिले में एक विवादित जमीन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर वाले ‘होर्डिंग’ लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प के दौरान गोली लगने से एक दलित किशोर की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को मिलक इलाके के सिलाई बाड़ा गांव की है।

वारदात में मारे गये किशोर के परिजन ने आंबेडकर के चित्र के नीचे शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोर की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी गांव पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया।

मौके पर पहुंचे मुरादाबाद के मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गांव में एक भूखंड पर दलित समाज के लोगों ने खाद बनाने के लिये एक गड्ढा तैयार किया था। कुछ दिन पहले उन्होंने गड्ढा को भरकर उस पर आंबेडकर की तस्वीर वाला ‘होर्डिंग’ लगा दिया और प्रतिमा लगाने की तैयारी शुरू कर दी।

सिंह ने बताया कि गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्रशासन से इसकी शिकायत की थी जिसके बाद मंगलवार शाम स्थानीय तहसीलकर्मी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने लगे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान दलित समुदाय और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गोली चलने से सोमेश (17) नामक दलित किशोर की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मृतक के परिजन ने आंबेडकर के होर्डिंग के नीचे शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सोमेश की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है।

मंडल आयुक्त ने बताया कि परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बहरहाल, उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया। मृतक के परिवार ने इस सिलसिले में थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच की जाएगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस की गोली लगने से सोमेश की मौत हुई है, तो मंडलायुक्त ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान यह सारे तथ्य सामने आएंगे। जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।

Tags: रामपुर में आंबेडकर
Previous Post

अमेठी में कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत

Next Post

हिमाचल: विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के 15 विधायकों को निलंबित किया,सदन की कार्यवाही स्थगित

Related Posts

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
Next Post

हिमाचल: विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के 15 विधायकों को निलंबित किया,सदन की कार्यवाही स्थगित

Recent Posts

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

संत कबीरनगर जिले के कुर्थिया गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर खाट पर बैठे एक...

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियों के अनुरूप खेली गई 81 रन की शानदार पारी और तेज...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group