Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच के कतर्नियाघाट में दो लोगों ने तेंदुओं के चंगुल से अपने-अपने बच्चों को छुड़ाया

admin by admin
February 16, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत एक गांव में तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्चे को घर से उठा लिया लेकिन बालक के पिता ने बहादुरी दिखाते हुए उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। वन विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम इसी वनक्षेत्र के अंतर्गत गांव में एक मां ने तेंदुए से भिड़कर अपने चार साल के बच्चे को छुड़ाया।

ग्रामीणों ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर वन रेंज अंतर्गत जलिहा गांव में बुधवार रात गांव के निवासी कुन्नू का तीन वर्षीय पुत्र सलमान अपने भाई बहनों के साथ घर के अंदर चारपाई पर लेटा था। इसी बीच अचानक पहुंचा एक तेंदुआ सलमान को दबोच कर ले जाने लगा।

बच्चों की चीख पुकार सुनकर पिता कुन्नू लाठी लेकर तेंदुए से भिड़ गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये और शोर मचाने लगे। इससे तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए मिहींपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

दूसरी घटना प्रभाग के सुजौली वन रेंज अंतर्गत अयोध्या पुरवा गांव की है। यहां किस्मतुन नाम की महिला मंगलवार देर शाम अपने चार साल के बच्चे अयान के साथ घर में लेटी थी। इस दौरान तेंदुए ने घर में घुसकर कर अयान को मुंह में दबा लिया और भागने लगा।

अपनी जान की परवाह ना करते हुए महिला तेंदुए के ऊपर कूद गयी। महिला की चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी वहां आ गये और अयान को तेंदुए से छुड़ा लिया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों की हालत स्थिर है।

प्रभागीय वन अधिकारी बी. शिवशंकर ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘घटनास्थलों के बीच 30 किलोमीटर का फासला है। दोनों स्थानों पर मां और पिता ने अपने बच्चों को छुड़ाया हैं। दोनों गांवों व आसपास के इलाकों में वनकर्मी तैनात कर 24 घंटे निगरानी कराई जा रही है। घायल बच्चों के परिवार को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी गई है। मानव वन्यजीव संघर्ष से बचाव के लिए वन विभाग की टीम ग्रामीणों को लगातार जागरूक कर रही हैं।’’

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में अगर इस प्रकार की घटना फिर से हुई या हमलावर तेंदुआ फिर दिखाई दिया तो उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरे की मदद ली जा सकती है।

मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की घटना में घायल अयान की हालत खतरे से बाहर है लेकिन वह सहमा हुआ है। बच्चे की बराबर निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य सुधार होने पर उसकी काउंसलिंग की जाएगी।

Tags: Katarniaghat of Bahraich
Previous Post

बाराबंकी: पत्नी का सिर काटने के बाद उसे लेकर थाने जा रहा पति गिरफ्तार

Next Post

सिफ्सा, झाँसी की कार्यशाला में बोले प्रो. संजय द्विवेदी; सूचना के सही उपयोग से मिलेगी समाज को दिशा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

सिफ्सा, झाँसी की कार्यशाला में बोले प्रो. संजय द्विवेदी; सूचना के सही उपयोग से मिलेगी समाज को दिशा

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group