Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल ने दो बंधकों को मुक्त कराया, गाजा हवाई हमले में 67 फलस्तीनियों की मौत

admin by admin
February 12, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइल की सेना ने सोमवार तड़के दक्षिणी गाजा पट्टी में अत्यंत सुरक्षा वाले अपार्टमेंट पर धावा बोलकर दो बंधकों को मुक्त कराया और एक नाटकीय घटनाक्रम में गोलीबारी के बीच बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आतंकवादी समूह हमास द्वारा क्षेत्र में बंधक बना कर रखे गए 100 से अधिक बंधंकों की देश वापसी की दिशा में इजराइल की यह एक छोटी लेकिन प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण सफलता है।

फलस्तीनी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 67 फलस्तीनी मारे गए। अभियान दक्षिणी गाजा शहर रफह में चलाया गया था, जहां हमास-इजराइल युद्ध के कारण 14 लाख फलस्तीनियों को क्षेत्र छोड़कर कहीं और शरण लेना पड़ा था।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि लगातार सैन्य दबाव से बधकों की आजादी होगी। उन्होंने सोमवार को इसी बात को दोहराया, हालांकि अन्य शीर्ष अधिकारियों ने उनकी इस बात का विरोध किया है। उनका कहना है कि समझौता ही बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है।

इजराइल ने रफह को गाजा में हमास का आखिरी बचा हुआ गढ़ बताया है और संकेत दिया है कि उसकी आक्रामक जमीनी कार्रवाई जल्द घनी आबादी वाले शहर को निशाना बना सकती है।

अमेरिका ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने नेतन्याहू को चेतावनी दी थी कि इजराइल को नागरिकों की सुरक्षा के लिए ‘‘विश्वसनीय और उचित’’ योजना के बिना रफह में हमास के खिलाफ सैन्य अभियान नहीं चलाना चाहिए।

सेना ने बचाए गए बंधकों की पहचान 60 वर्षीय फर्नांडो साइमन मार्मन और 70 वर्षीय लुईस हर के रूप में की है, जिन्हें सात अक्टूबर को सीमा पार हमले में किबुत्ज निर यित्जाक से हमास आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि उनके पास अर्जेंटीना की नागरिकता भी है।

नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, ‘‘पूर्ण जीत मिलने तक केवल सैन्य दबाव जारी रखने से ही हमारे सभी बंदियों की रिहाई हो सकेगी।’’

सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि बंधकों को रफह में एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रखा गया था और हमास के बंदूकधारी उस अपार्टमेंट और पास की इमारतों की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष सुरक्षा बल देर रात एक बजकर 49 मिनट पर गोलीबारी के बीच रफह में अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर पहुंचा। इसके एक मिनट बाद आस पास के इलाकों में हवाई हमले हुए।

उन्होंने कहा कि बंधकों पास में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और तत्काल चिकित्सकीय जांच की गई तथा उन्हें विमान से मध्य इजराइल में शेबा मेडिकल सेंटर भेजा गया। उनकी स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। इससे पहले नवंबर में एक महिला सैनिक को बचाया गया था।

इजराइली सेना के हवाई हमलों के दौरान रफह में देर रात लगभग दो बजे दर्जनों विस्फोट की आवाज सुनी गई। हमास द्वारा संचालित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा ने कहा कि हमलों में कम से कम 67 लोग मारे गए।

अल-किद्रा ने कहा कि बचावकर्मी अब भी मलबे में तलाश कर रहे हैं। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने रफह के अबू यूसुफ अल-नज्जर अस्पताल में कम से कम 50 शवों को लाए जाने की बात कही।

अस्पताल के निदेशक डॉ. मारवान अल-हम्स ने सोमवार को कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Two Israeli hostages rescued during an overnight mission in Rafah.

During a joint operation between the IDF, ISA, and Israel Police, two Israeli hostages from Kibbutz Nir Yitzhak were rescued: Fernando Simon Marman (60) and Louis Har (70).

They are both in good medical…

— Israel Defense Forces (@IDF) February 12, 2024

Tags: इजराइल ने दो बंधकों
Previous Post

मुख्यमंत्री केजरीवाल व भगवंत मान ने परिवार सहित किया रामलला का दर्शन पूजन

Next Post

शरीर की विशिष्ट गंध देती है इन बीमारियों का संकेत, न करें नजर अंदाज

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

शरीर की विशिष्ट गंध देती है इन बीमारियों का संकेत, न करें नजर अंदाज

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group