Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अबू धाबी में मंदिर के उद्घाटन में आने वाले अतिथियों को भेट के लिए बच्चे तैयार कर रहे ‘लघु खजाना

admin by admin
February 12, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में 100 से अधिक भारतीय स्कूली छात्र छोटे-छोटे पत्थरों पर चित्रकारी करने में व्यस्त हैं जिन्हें राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे मेहमानों को याद के रूप में भेंट किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अबू धाबी में बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जो संयुक्त अरब अमीरात में पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है।

स्कूली बच्चे तीन महीने से प्रत्येक रविवार को मंदिर में ‘‘स्टोन सेवा’’ दे रहे हैं और अब ‘‘लघु खजाना’’ कहे जा रहे इन उपहारों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

तिथि पटेल (12) के लिए पत्थर सेवा एक सप्ताहांत गतिविधि है जिसका वह अपने दोस्त के साथ आनंद उठा रही है।

पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने मंदिर स्थल पर बचे हुए पत्थर और छोटे पत्थर एकत्रित किए। फिर हमने उन्हें धोया और प्राइमर की एक परत चढ़ाकर उनकी पॉलिश की और फिर उन्हें रंगा। प्रत्येक पत्थर पर एक तरफ प्रेरिक पंक्ति और दूसरी तरफ मंदिर के किसी भी हिस्से की चित्रकारी है।’’

इस रविवार को पत्थरों को ‘गिफ्ट बॉक्स’ में रखने में व्यस्त रहीं रेवा कारिया (8) ने कहा कि उन्होंने उपहार को ‘लघु खजाना’ नाम दिया है क्योंकि बच्चे अपने नन्हें हाथों से इन्हें बना रहे हैं।

उसने कहा, ‘‘यह पत्थर अतिथियों को इस भव्य मंदिर के उनके पहले दर्शन की याद दिलाएंगे। मैं अपने माता-पिता के साथ यहां आयी हूं और उन्होंने भी मंदिर में सेवा दी है।’’

अर्णव ठक्कर (11) ने कहा कि पत्थरों पर बनायी जा रही चित्रकारी प्रतिज्ञा का प्रतिबिंब है और शांति, प्यार तथा सौहार्द को दर्शाती है।

दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के समीप स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है और इस मंदिर का निर्माण कार्य 2019 से चल रहा है। इस मंदिर के लिए जमीन संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने दान की है।

संयुक्त अरब अमीरात में तीन अन्य हिंदू मंदिर हैं जो दुबई में स्थित हैं। पत्थर की वास्तुकला के साथ एक बड़े इलाके में फैला बीएपीएस मंदिर खाड़ी क्षेत्र में सबसे बड़ा मंदिर होगा।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार से संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा करेंगे और इस दौरान 14 फरवरी को विशाल मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

मंदिर के प्राधिकारियों के अनुसार, आंतरिक भाग के निर्माण में 40,000 घन फुट संगमरमर का उपयोग किया गया है।

Tags: अबू धाबी में मंदिर
Previous Post

बिहार में नीतीश सरकार आज विश्वास मत हासिल करेगी

Next Post

नीतीश कुमार नीत राजग ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया, राजद भ्रष्ट आचरण की होगी जाँच

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

नीतीश कुमार नीत राजग ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया, राजद भ्रष्ट आचरण की होगी जाँच

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group