Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रामकथा में गूंजे आस्था के स्वर “बांका बना रघुरइया

admin by admin
February 10, 2024
in Uncategorized, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

“रामोत्सव” के रंग में रंगी अयोध्या के “रामकथा पार्क” में भजनों,गीतों और नृत्य की बहती रसधार के द्वारा देश के प्रख्यात कलाकार सभी को आकर्षित कर रहे है। अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक शोध संस्थान और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पहली प्रस्तुति वृंदावन धाम के ध्रुपद गायक पंडित राधा गोविन्ददास ने अपने ध्रुपद गायन में आलाप से आरंभ करते हुए रामचंद्र जी के पद सुनकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ पर पंडित हरीशचंद्र और तानपुरा पर रितेश ने संगत की।

अगली प्रस्तुति प्रयागराज से आये पंकज कुमार श्रीवास्तव के दल के महेश्वर दयाल और संगीता राय ने “बाँका बना रघुरईया” से अपने गायन की शुरुआत की। इसी क्रम में अनिल कुशवाहा ने “शंकराय मंगलम” और “लगा ले प्यारे राम के भजन से प्रीत” गया तो श्रोता झूम उठे,इस दल के साथ तबले पर पंकज कुमार और हारमोनियम पर महेश्वर दयाल संगत कर रहे थे।

लखनऊ से आये किशोर चतुर्वेदी ने अपने दल के साथ मंच से “श्री राम चन्द्र कृपालु भज मन” से अपना गायन शुरू किया और इसके बाद “दशरथ राजकुमार नजर तोहे लग जायेगी” समेत कई रामभजन श्रोताओं को सुनाया तो सभी तालियों से उनका साथ देने लगे, सहगायिका रश्मि चतुर्वेदी ने “पायो जी मैंने राम रतन धन पायो” पूरे वातावरण को राममय कर दिया।

ढलती हुई शाम में इसके बाद असम से आए कलाकारों ने “बुद्धिमल चेतिया” के निर्देशन में असम की “सत्रीय नृत्य” शैली में “दशावतार” की कथा प्रस्तुत की। अपनी पोशाक,वाध्ययंत्रो और अंग संचालन से कलाकारो ने जब जब श्रीहरि के अवतारों के अवतरण का दृश्य मंचित किया तो उपस्थित जनसमूह भाव विभोर होकर “जय सियाराम” का उद्घोष पूरी प्रस्तुति के समय करते रहे।

इसके बाद प्रयागराज से आए कलाकारों ने अंजना बनर्जी के निर्देशन में नृत्य नाटिका “रामकथा” प्रस्तुत किया जिसमे राम जन्म से लेकर राम राज्याभिषेक तक के दृश्य को मंचित कर सभी को भावुक कर दिया।शुभजीत बनर्जी और रोशन पांडे ने नेपथ्य से इस नृत्य नाटिका में अपना सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी और दूरदर्शन के उद्घोषक अखिलेश पाण्डेय और देश दीपक मिश्र ने किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक शोध संस्थान के निदेशक डा.लवकुश द्विवेदी,संगीत नाटक अकादमी के प्रशांत समेत तमाम संत,विशिष्ट जन और दर्शक उपस्थित रहे।

Tags: बांका बना रघुरइया
Previous Post

Photo, अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन ने ज्वेलर्स शोरूम का किया उद्घाटन, मण्डलायुक्त आवास अधिकारियो ने खूब ली ..

Next Post

हिस्ट्रीशीटर को गनर देने के आरोप में लोनी थाना के एसएचओ निलंबित

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
Next Post

हिस्ट्रीशीटर को गनर देने के आरोप में लोनी थाना के एसएचओ निलंबित

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group