अयोध्या, मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओं का ताता लगा है। बड़ी संख्या में लोगों ने सरयू स्नान किया और अपने आराध्य के दर्शन किए। माना जाता है कि मौनी अमावस्या पर सरयू स्नान से सभी प्रकार के भय और मानसिक तनाव दूर हो जाता है और ज्ञान में वृद्धि होती है।
मौनी अमावस्या को लोग अधिकतर चुप रहकर स्नान करते हैं और दान देते हैं। इसको देखते हुए सरयू घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरयू नदी के घाट और संबंधित दर्शन क्षेत्र को जॉन और सेक्टर में बांटा गया है और उसके अनुरूप पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बता दें कि मौनी अमावस्या के लिए इस पर्व में सरयू नदी के किनारे बहुत से स्नानार्थी आते हैं इसके लिए हम लोगों ने 8 ज़ोन के रूप में सेक्टर के रूप में कच्चा घाट गोला घाट और नागेश्वर नाथ मंदिर है। इस संदर्भ में उनकी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक इस तरह के अधिकारी इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी वहां पर तैनात हैं।


