Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले जारी, एक छात्र की मौत, एक छात्र के साथ बेरहमी से मार-पीट

admin by admin
February 7, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

न्यूयॉर्क (अमेरिका), अमेरिका में भारतीय छात्रों पर एक के बाद एक हमले की परेशान करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। इंडियाना राज्य में स्थित प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा एक भारतीय छात्र मृत पाया गया है जबकि शिकागो शहर में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की पढ़ाई कर रहे एक और भारतीय छात्र के साथ बेरहमी से मार-पीट की गयी।

रविवार से भारतीय छात्रों पर हमले की एक के बाद एक घटनाएं सामने आयी हैं और अकेले 2024 में ही ऐसी छह घटना दर्ज की गयी है। विश्वविद्यालय की स्वतंत्र समाचार एजेंसी ‘द पर्ड्यू एक्स्पोनेंट’ के अनुसार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा समीर कामथ (23) सोमवार को वारेन काउंटी में मृत पाया गया। एजेंसी ने वारेन काउंटी के कोरोनर जस्टिन ब्रमेट के हवाले से बताया कि कामथ का शव क्रोज ग्रोव में पाया गया।

मैसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय, एमहर्स्ट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री लेने के बाद कामत ने 2021 में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उसे 2025 में डॉक्टरेट की उपाधि मिलनी थी।

वहीं, एक अन्य घटना में अमेरिका के शिकागो शहर में आईटी की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली के साथ उसके घर के समीप अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मार-पीट की।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में चार फरवरी की रात को तीन लोगों को सैयद मजाहिर अली का पीछा करते देखा गया। ‘एक्स’ पर पोस्ट एक अलग वीडियो में अली की नाक और चेहरे से खून निकलते हुए और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे जा सकते हैं।

हमलावर ने उस पर बंदूक तानी

करीब छह महीने पहले हैदराबाद से अमेरिका आए अली ने ‘एबीसी7 आईविटनेस न्यूज’ को बताया कि एक हमलावर ने उस पर बंदूक तानी थी।

वीडियो फुटेज में अली रात को अपने घर की ओर पैदल जाते हुए देखा गया और उसके हाथ में एक पैकेट था,इस दौरान तीन पुरुष उसका पीछा कर रहे थे।

अली ने कहा कि हमलावरों ने उसे आंख और नाक, पसलियों और कमर पर मुक्के मारे। एबीसी7 की खबर में कहा गया है कि उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया।

‘एक्स’ पर मिली जानकारी के अनुसार, अली इंडियाना वेस्लेयान यूनिवर्सिटी से सूचना प्रौद्योगिकी में परास्नातक कर रहा है।

उसने कहा कि वह इस हमले को भुला नहीं पाएगा। उसने चैनल से कहा, ‘‘अमेरिका मेरे सपनों का देश रहा है और मैं यहां अपने सपने पूरे करने और परास्नातक की पढ़ाई करने के लिए आया हूं। इस घटना से मुझे सदमा लगा है।’’

खबर में कहा गया है कि पुलिस ने किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘‘महावाणिज्य दूत सैयद मजाहिर अली और भारत में उनकी पत्नी सैयदा रुकैया फातिमा रिजवी के संपर्क में है तथा उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। दूतावास ने मामले की जांच कर रहे स्थानीय प्राधिकारियों से भी संपर्क किया है।’’

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मदद की गुहार

अली की पत्नी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उन्हें अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ अमेरिका आने में मदद करने का अनुरोध किया है।

बीते सप्ताह ओहायो राज्य में लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस का 19 वर्षीय छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगर मृत पाया गया। हालांकि, स्थानीय प्राधिकारियों ने किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है।

इंडियाना के पर्ड्यू विश्वविद्यालय का ही एक और भारतीय छात्र नील आचार्य 28 जनवरी को लापता होने के कुछ दिन बाद मृत पाया गया।

इस घटना से कुछ दिन पहले ही जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशेडी ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी।

पिछले महीने इलिनॉय अर्बाना-शैंपेन विश्वविद्यालय में 18 वर्षीय अकुल बी. धवन मृत पाया गया था। उसमें हाइपोथर्मिया के लक्षण पाए गए थे।

Tags: अमेरिका में भारतीय छात्रों
Previous Post

योगी आदित्यनाथ: पांडवों ने कौरवों से सिर्फ पांच गांव मांगे थे, सनातन आस्था तो सिर्फ ‘तीन’ की बात कर रही है

Next Post

राजस्थान: 25 वर्षीय महिला बोरवेल में गिरी, सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी

Related Posts

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
अंतराष्ट्रीय

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

July 25, 2026
इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला
अंतराष्ट्रीय

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

July 25, 2026
Next Post

राजस्थान: 25 वर्षीय महिला बोरवेल में गिरी, सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी

Recent Posts

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group