आज देहरादून में (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक जी (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं सांसद हरिद्वार) के सुपुत्री का प्रीतिभोज आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज ने नवदम्पत्ति आयु० विदुषी संग चि० आर्यन को बधाई दी।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गुरमीत सिंह जी, यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और उनकी धर्मपत्नी और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


