Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विशेष: मीडिया-गुरु IIM के पूर्व DG,प्रो. संजय द्विवेदी को जन्मदिन की बधाई, वक्त, मीडिया, मीडिया तकनीक बदली

admin by admin
February 6, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

आज प्रो. संजय द्विवेदी का जन्मदिन है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी, माँ सरस्वती के उपासक, मीडिया-शिक्षण को अपनी पुस्तकों और शोध पत्रों के माध्यम से नई दिशा के बोध-कारक तथा संपूर्ण भारत में पत्रकारिता के उच्च मानक स्थापित करने वाले भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी एक पत्रकार ही नहीं, कुशल संपादक, लेखक, संस्कृतिकर्मी, मीडिया-गुरु, अकादमिक प्रबंधक एवं संचार विशेषज्ञ के नाम से संपूर्ण देश में जाने जाते हैं।

जो भी उनसे एक बार मिल लेता है, वह सदैव उनका होकर रह जाता है। निरंतन लेखन, संपादन, शिक्षण, पर्यटन, दोस्ती, बातचीत, फिल्में देखना, पढ़ना उन्हें पसंद है। लेखन की कला पिता परमात्मानाथ द्विवेदी से विरासत में मिली है। वह श्रेष्ठ शिक्षक होने के साथ उच्च कोटि के लेखक भी हैं।

वह कहते हैं, ‘मेरे पास यात्राएं हैं, कर्म हैं और उससे उपजी सफलताएं हैं। मैं स्वयं को आज भी मीडिया का विद्यार्थी ही मानता हूं।’ उन्होंने ‘दैनिक भास्कर’, ‘स्वदेश’, ‘नवभारत’, ‘हरिभूमि’ जैसे अखबारों से शुरू कर के ‘जी 24 छत्तीसगढ़’ चैनल, फिर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि, रायपुर में पत्रकारिता विभाग के संस्थापक अध्यक्ष, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में दस साल प्रोफेसर, कुलपति व कुलसचिव जैसे दायित्वों का निर्वहन किया है।

एक कहावत है, ‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात’ को सही मायनों में उन्होंने बचपन में ही साबित कर दिया, जब ‘बालसुमन’ जैसी कई पत्रिकाओं का संपादन उन्होंने खुद के बूते कर दिखाया। बारहवीं तक की की शिक्षा अपने गृह जनपद में पूर्ण करने के उपरांत स्नातक की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से एवं भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की।

सच कहा जाए तो उनके पत्रकारिता के सपने को नई उड़ान भोपाल से मिली और यहीं रहते हुए सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, बाबूराव विष्णु पराड़कर, माधव राव सप्रे और माखनलाल चतुर्वेदी को पढ़ते-पढ़ते वह उनके लेखन के प्रशंसक बन गए। भोपाल से पत्रकारिता का प्रशिक्षण प्राप्त कर दिल्ली, मुंबई, बिलासपुर, रायपुर जा पहुँचे और अपनी कलम द्वारा समाज से जुड़े मुद्दों को वाणी दी।

कर्मों में कुशाग्रता, सकारात्मक व्यवहार, मन में निश्चलता और हृदय में एकाग्रता, विनम्रता, स्वभाव से स्पष्टवादी तथा हँसमुख सहित तमाम नीति निपुणता उनकी विशेषता है। जो उनसे मिलता है वह उनका ही बन जाता है। उनके लेखन में सत्यनिष्ठता, ईमानदारी और भारतीय विचारधारा का विलक्षण समन्वय है। विनम्रता का भाव उनमें पूरी प्रतिष्ठा रखता है।

एक राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर प्रो. द्विवेदी दशकों से हर विषय पर खुलकर लिखकर अपनी बात रखने के साथ ही साथ ही अपनी संवेदनाओं से समाज को देखने का नया दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर देते हैं। समाज का प्रबुद्ध वर्ग उन्हें एक प्रतिबद्ध शिक्षक, एक कुशल प्रशासक, विद्वान शिक्षाविद्, भारतीय चिंतक, गहन मनीषी के रूप में जानता है, तो इसका कारण उनका लेखन है, जिसने सामाजिक जीवन के व्यावहारिक पक्षों को अपने माध्यम से नया स्वर दिया है।

प्रो. द्विवेदी की संवाद शैली उन्हें एक कुशल संचारक बनाती है। जब वह बोलते हैं तो अपनी चिर परिचित मुस्कान के साथ श्रोता को मंत्रमुग्ध कर देते हैं और जब लिखते हैं तो बहुत संतुलित भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

जहां उन्होंने सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, प्रभाष जोशी, अच्युतानंद मिश्र, एसपी सिंह पर पुस्तक लिखी हैं, तो वहीं ‘मीडिया नया दौर नई चुनौतियाँ’, ‘मीडिया शिक्षाः मुद्दे और अपेक्षाएं’, ‘उर्दू पत्रकारिता का भविष्य’, ‘सोशल नेटवर्किंगः नए समय का संवाद’, ‘मीडिया भूमंडलीकरण और समाज’, ‘हिंदी मीडिया के हीरो’, ‘कुछ भी उल्लेखनीय नहीं’, ‘मीडिया की ओर देखती स्त्री’, ‘ध्येय पथ’, ‘राष्ट्रवाद, भारतीयता और पत्रकारिता’, ‘मोदी युग’, ‘अमृतकाल में भारत’, ‘मोदी लाइव’, ‘भारतबोध का नया समय’, ‘कुछ तो लोग कहेगें’ और ‘लोगों का काम है कहना’, उनकी कुछ चर्चित पुस्तकें रही हैं।

वक्त बदल रहा है, मीडिया बदल रहा है, मीडिया तकनीक बदल रही है, मीडिया के पाठक और दर्शक की रुचि, स्थिति और परिस्थिति भी बदल रही है। ऐसे में मीडिया अध्ययन, अध्यापन और कार्य करने वालों को खुद में बदलाव लाना आवश्यक है। इसके लिए मीडिया के मिजाज को समझना और समझाना आवश्यक है, जिसे प्रो. द्विवेदी ने समझा और समझाया भी है। वर्तमान में फेक न्यूज से बचने के लिए उन्होंने मूल मंत्र दिया है ‘बुरा ना टाइप करें, बुरा न लाइक करें, बुरा न शेयर करें’।

आज प्रो. संजय द्विवेदी के जन्मदिन पर उन्हें अनंत कोटि शुभकामनाएं।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जोधपुर प्रांत के प्रांत मीडिया प्रमुख हैं।)

Tags: विशेष: मीडिया-गुरु IIM के पूर्व DG
Previous Post

मप्र के हरदा शहर में पटाखा कारखाने में आग लगने से सात लोगों की मौत, 63 घायल

Next Post

सपा प्रमुख अखिलेश भारत जोड़ो में शामिल!? अपना जनाधार करेगे खत्म, अमेठी या रायबरेली? कहावत है अपने पैर पर..

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

सपा प्रमुख अखिलेश भारत जोड़ो में शामिल!? अपना जनाधार करेगे खत्म, अमेठी या रायबरेली? कहावत है अपने पैर पर..

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group