Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्वदेशी जागरण मंच के सह-संयोजक अश्विनी महाजन बोले- राज्यों द्वारा मुफ्त तोहफे बांटकर संसाधनों की बर्बादी, बनेगा ‘कैंसर’

admin by admin
February 4, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने कहा कि राज्यों द्वारा मुफ्त बिजली जैसे मुफ्त के तोहफे अर्थव्यवस्था में ‘कैंसर’ की तरह बढ़ रहे हैं और इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

एसजेएम के सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि राज्य सरकारों को राजकोषीय समझदारी अपनाने में केंद्र का अनुसरण करना चाहिए।

अंतरिम बजट 2024-24 के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘‘राज्यों को विकास के लिए अधिक संसाधन दिए गए, लेकिन उन्होंने मुफ्त के तोहफे के लिए इन संसाधनों का दुरुपयोग करने को ज्यादा मुफीद समझा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह एक तरह की संक्रामक बीमारी है, जो अब देश की अर्थव्यवस्था के लिए कैंसर बन रही है।

महाजन ने कहा कि विकास के लिए निर्धारित संसाधनों का दुरुपयोग विकास में बाधा बन रहा है और यह ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि खर्च के मामले में राज्य ‘बहुत ही अनुशासनहीन’ बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र और राज्य सरकार पर कुल कर्ज बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों की रेटिंग गिर रही है।

एसजेएम के सह संयोजक ने कहा, ‘‘इससे हमारी अर्थव्यवस्था के लिए कम ब्याज दर पर निवेश आकर्षित करना भी मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर देश को ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेना पड़े तो वह विकास नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, राज्य सरकारों द्वारा अनुशासनहीन खर्च पर पूर्ण रोक लगानी होगी। इसमें न्यायपालिका को अपनी भूमिका निभानी होगी और अगले वित्त आयोग को भी इसकी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

केंद्र द्वारा बृहस्पतिवार को पेश अंतरिम बजट के बारे में महाजन ने कहा, ‘‘मैं सराहना करता हूं कि सरकार और वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों को रास्ता दिखाया है।

उन्होंने कहा कि इस बजट ने आगे बढ़ने का रास्ता दिया है और छत पर सौर पैनल योजना एक ऐसी पहल है, जो मुफ्त बिजली प्रदान करेगी, लेकिन बुनियादी ढांचे का निर्माण भी करेगी।

महाजन ने कहा, ‘‘अगर आप इस बजट को विकास, गरीबी उन्मूलन और लोक कल्याण की दृष्टि से देखें तो इस सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।

उन्होंने कहा कि आवास, रसोई गैस और पीने योग्य पानी संबंधी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवनस्तर में सुधार हो रहा है।

महाजन ने कहा, ‘‘सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और यही बात उसे पूर्ववर्ती सरकारों से अलग बनाती है।’’

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार बेरोजगारी की समस्या से निपटने में नाकाम रही है। इस बारे में पूछे जाने पर महाजन ने आश्चर्य जताया कि अगर निजी क्षेत्र का निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और बुनियादी ढांचा बढ़ रहा है तो यह समस्या कैसे है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि सरकार बेरोजगारी पर अच्छे और वास्तविक आंकड़े एकत्र करने के लिए कुछ करेगी। हमें सही नौकरियों के लिए सही लोगों को ढूंढने की जरूरत है। मुझे लगता है कि बेरोजगारी की समस्या इस सरकार की नहीं है, यह शुरू से ही रही है।

Tags: स्वदेशी जागरण मंच
Previous Post

एसिडिक और क्षारीय भोजन, पेय पदार्थ को बराबर मात्रा में ले, मित्रगण कृपया ध्यान दें!

Next Post

कानपुर देहात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 6 लोगों की मौत

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
Next Post

कानपुर देहात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 6 लोगों की मौत

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group