Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबरों पर संशय!

admin by admin
February 3, 2024
in देश
0

मुंबई, अपने बयानों से 2011 में चर्चा में आने वालीं अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे की 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर पर संशय बना हुआ है। अभिनेत्री की प्रचार टीम ने शुक्रवार को उनके निधन की सूचना दी, लेकिन उनकी मौत कब हुई, कहां हुई इस बारे में जानकारी नहीं दी गई।

पांडे अपने इस बयान से चर्चा में आई थीं कि अगर भारत 2011 का क्रिकेट विश्व कप जीतेगा, तो वह अपने कपड़े उतार देंगी। कई वेबसाइट को खंगालने और पूनम पांडे को जानने वाले लोगों से संपर्क करने के बावजूद उनके निधन के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई।

पांडे के निधन की सूचना आने के बाद सोशल मीडिया पर संदेशों की बाढ़ आ गई। कुछ उपयोगकर्ताओं ने हैरानी जताई और कुछ भ्रमित दिखे। ‘एक्स’, इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ट्रेंड करने लगा।

पांडे की मौत की खबर के एक दिन पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 के तहत 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करने की सरकार की योजना की घोषणा की थी।

पांडे की प्रचार टीम से जुड़ीं पारुल चावला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश में गृहनगर में पांडे का सर्वाइकल कैंसर के कारण कल रात निधन हो गया। वह 32 वर्ष की थीं। चावला ने यह भी कहा कि उन्हें निधन के बारे में तब पता चला, जब पांडे की बहन ने उन्हें फोन किया। हालांकि, पांडे उत्तर प्रदेश के किस शहर से थीं या उनके परिवार के विवरण के बारे में चावला नहीं बता पाईं।

पांडे के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में उनके निधन के बारे में सूचना दी गई। बयान में कहा गया, ‘‘यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर जीवित व्यक्ति जो कभी भी उसके संपर्क में आया, उससे वह बेहद प्यार, स्नेह से मिलीं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘दुख के इस समय में, हम निजता बनाए रखने का अनुरोध करेंगे।’’

इस संदेश पर संदेह तब पैदा हुआ, जब इंस्टाग्राम पर कई फॉलोअर्स ने कहा कि यह खबर फर्जी हो सकती है, क्योंकि पांडे को आखिरी बार महज तीन दिन पहले गोवा में देखा गया था और उससे पहले भी अक्सर देखा गया था।

पांडे राम मंदिर, लक्षद्वीप-मालदीव विवाद और ‘‘भारतीय नागरिक’’ के रूप में अपनी पहचान वाले पोस्ट के साथ जनवरी से सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उनके तैराकी, बाइक चलाते, ‘‘बिग बॉस’’ विजेता और रियलिटी शो ‘‘लॉक अप’’ के पूर्व सह-प्रतियोगी मुनव्वर फारुकी के बारे में बात करते हुए तथा कई कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति के वीडियो थे।

जनसंपर्क (पीआर) एजेंसी पिक्चर एन क्राफ्ट के एक बयान के अनुसार, ‘‘हमें आज सुबह पांडे के परिवार के सदस्य से उनके आकस्मिक निधन के बारे में फोन आया (जैसा कि उनकी आधिकारिक इंस्टा आईडी पर पोस्ट किया गया है)। हम आगे जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।’’

कथित तौर पर पांडे की प्रबंधक निकिता शर्मा की ओर से एक ईमेल कई मीडिया संस्थानों को भेजा गया, जिसमें पुष्टि की गई कि अभिनेत्री की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से हो गई। हालांकि, उस ईमेल वाला फोन नंबर गलत निकला।

मुंबई में एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि वह दो दिन पहले तक पांडे के साथ थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें शाम तक सब कुछ पता चल जाएगा। पांडे की शादी सैम बॉम्बे से हुई थी और घरेलू हिंसा की कुछ खबरें भी आई थीं। अभिनेत्री के परिवार के बारे में कोई अन्य विवरण उपलब्ध नहीं है।

पांडे के बारे में दिन भर कयास लगाए जाने के बीच ‘‘लॉक अप’’ में उनके सह-प्रतियोगी फारुकी और होस्ट कंगना रनौत ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। अभिनेत्री रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यह बहुत दुखद है, एक युवा महिला को कैंसर से खोना एक आपदा है। ओम शांति।

फारुकी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘खबर पर हैरानी हो रही। विश्वास नहीं हो रहा… पूनम एक महान इंसान थीं। दुखद।’’ टीवी स्टार करण कुंद्रा ने भी दुख जताया।

हालांकि, कई लोगों को पांडे की निधन की खबर पर यकीन नहीं हुआ।

‘लॉक अप’ में पांडे के साथ दिखे टीवी अभिनेता विनीत कक्कड़ ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि यह फर्जी खबर हो। मुझे लगता है कि यह फर्जी खबर है। हो सकता है कि किसी ने उनका फोन या इंस्टाग्राम हैक कर लिया हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस पर विश्वास करना मुश्किल है। मैं उनसे दो-तीन महीने पहले मिला था और आपको पता चल जाता है कि कोई व्यक्ति बीमार है या नहीं। लक्षण दिख जाते हैं।’’

वर्ष 2013 में ‘‘नशा’’ से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत करने वाली पांडे ने ‘‘लव पॉइजन’’, ‘‘मालिनी एंड कंपनी’’ और ‘‘आ गया हीरो’’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने 2011 में दो लोकप्रिय रियलिटी शो ‘‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4’’ और 2022 में ‘‘लॉक अप’’ में भी हिस्सा लिया।

हमेशा विवादों में घिरी रहीं पांडे ने कपड़े नहीं उतारे जैसा कि उन्होंने 2011 में घोषणा की थी। हालांकि, अगले साल जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल जीता तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नग्न तस्वीर पोस्ट की।

नवंबर 2020 में, पांडे और उनके पति को एक आपत्तिजनक वीडियो शूट करने और गोवा में सरकारी परिसर पर कथित रूप से अतिक्रमण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, मई 2020 में, उन पर मुंबई में कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की संस्था इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) के अनुसार, भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है और नए कैंसर के मामलों में से लगभग 18 प्रतिशत यह होता है।

Tags: मॉडल पूनम पांडे
Previous Post

दक्षिणपंथी संगठन ने ताज महल में उर्स के आयोजन के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया

Next Post

बदायूं में सिविल जज ज्योत्स्ना राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

बदायूं में सिविल जज ज्योत्स्ना राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group