Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुलंदशहर में पूर्ववर्ती सरकारों पर बरसे मोदी: शासकों की तरह राज करने वालों ने सत्ता के लिये समाज को बांटा

admin by admin
January 25, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश, राजनीति
0

बुलंदशहर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर इस राज्य के विकास को अवरुद्ध रखने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि लंबे समय तक यहां ‘शासकों’ की तरह सरकार चलाने वालों ने सत्ता पाने के लिये समाज का बंटवारा किया जिसकी कीमत अनेक पीढ़ियों ने चुकाई है और देश को भी इसका गहरा नुकसान हुआ है।

प्रधानमंत्री ने पुलिस शूटिंग रेंज ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा, ”आजादी के बाद लंबे समय तक भारत में विकास को सिर्फ कुछ ही क्षेत्र में सीमित रखा गया। देश का बहुत बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। उत्तर प्रदेश पर भी ध्यान नहीं दिया गया जहां देश की सबसे अधिक आबादी बसती थी।”

उन्होंने कहा, ”यह इसलिए हुआ क्योंकि लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने का और समाज में बंटवारे का रास्ता उनको सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम लगा। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने चुकाई है और देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।”

मोदी ने कहा, ”जब देश का सबसे बड़ा राज्य ही कमजोर हो तो देश कैसे ताकतवर हो सकता था। मैं तो उत्तर प्रदेश का सांसद हूं और उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में मेरी विशेष जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा, ”वर्ष 2017 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में पुरानी चुनौतियों से निपटने के साथ ही आर्थिक विकास को नई गति मिली है। आज का कार्यक्रम हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”आज भारत में दो बड़े डिफेंस कॉरिडोर पर काम चल रहा है। उनमें से एक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बन रहा है। आज भारत में नेशनल हाईवे का तेजी से विकास हो रहा है, उनमें से अनेक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं। आज हम उत्तर प्रदेश के हर हिस्से को आधुनिक एक्सप्रेसवे से जोड़ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलन्दशहर एवं मेरठ की 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उन्होंने इस अवसर पर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर न्यू खुर्जा एवं न्यू रेवाड़ी स्टेशनों से मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Tags: बुलंदशहर में पूर्ववर्ती
Previous Post

शाहजहांपुर में ऑटोरिक्शा और टैंकर में हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत

Next Post

ट्रेनों के लिए खुला अयोध्या रूट, 6 ट्रेनें आज से बहाल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

ट्रेनों के लिए खुला अयोध्या रूट, 6 ट्रेनें आज से बहाल

Recent Posts

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group