Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने मिजोरम भागकर आए म्यांमा के 184 सैनिकों को वापस भेजा

admin by admin
January 23, 2024
in देश
0

आइजोल, भारत ने म्यांमा के 184 सैनिकों को उनके देश वापस भेज दिया है। ये सैनिक बीते सप्ताह एक जातीय विद्रोही समूह के साथ गोलीबारी के बाद भाग कर मिजोरम आ गए थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स के अधिकारी ने बताया कि बीते सप्ताह म्यांमा के कुल 276 सैनिक मिजोरम में दाखिल हुए थे और उनमें से 184 को सोमवार को वापस भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि सैनिकों को आइजोल के पास लेंगपुई हवाई अड्डे से पड़ोसी देश के राखिन राज्य में सिटवे तक म्यांमा वायु सेना के विमानों से भेजा गया। अधिकारी के अनुसार, शेष 92 सैनिकों को मंगलवार को वापस उनके देश भेजा जाएगा।

म्यांमा के सैनिक 17 जनवरी को हथियारों एवं गोला-बारूद के साथ दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में भारत-म्यांमा-बांग्लादेश सीमा पर स्थित बांडुकबंगा गांव में घुस गए और असम राइफल्स के पास पहुंचे थे।

सैनिकों के शिविर पर ‘अराकान आर्मी’ के लड़ाकों ने कब्जा कर लिया था जिसके बाद ये सैनिक भागकर मिजोरम पहुंचे थे।

अधिकारी ने कहा कि म्यांमा के सैनिकों को पास स्थित पर्व में असम राइफल्स के शिविर में ले जाया गया और बाद में उनमें से अधिकतर को लुंगलेई में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तब से सैनिक असम राइफल्स की निगरानी में हैं।

इन 276 सैनिकों को लेंगपुई हवाई अड्डे से म्यांमा ले जाने के लिए शनिवार और रविवार को आइजोल लाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि इस समूह का नेतृत्व एक कर्नल कर रहे हैं। इसमें 36 अधिकारी और 240 निचले स्तर के सैनिक हैं।

उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह म्यांमा से आए 276 सैनिकों को मिलाकर अबतक 635 सैनिक भागकर मिजोरम आ चुके हैं। सैनिकों के शिविरों पर जातीय सशस्त्र संगठनों और लोकतंत्र समर्थक बलों के कब्जे के बाद वे देश छोड़कर भागे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भागकर आए सभी सैनिकों में से 359 सैनिकों को पहले ही उनके देश वापस भेजा जा चुका है।

म्यांमा सेना के 104 जवानों को नवंबर में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलीकॉप्टरों द्वारा मिजोरम के विभिन्न स्थानों से मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह भेजा गया और फिर उन्हें वहां से उनके देश भेज दिया गया। वहीं, इस महीने की शुरुआत में 255 सैनिकों को म्यांमा वायु सेना के विमानों द्वारा लेंगपुई हवाई अड्डे से वापस भेजा गया था।

मिजोरम की 510 किलोमीटर लंबी सीमा म्यांमा से लगती है।

Tags: भारत ने मिजोरम
Previous Post

अमेठी में शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से नौ बच्‍चे झुलसे, अखिलेश ने मुआवजे की मांग

Next Post

अयोध्या में राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खुले अयोध्या में राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खुले

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

अयोध्या में राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खुले अयोध्या में राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खुले

Recent Posts

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group