Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दहलाने वाले थे खालिस्तानी आतंकी, पन्नू के इशारे पर हमले की साजिश, तीन अपराधी गिरफ्तार

admin by admin
January 19, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0

अयोध्या की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश में बृहस्पतिवार को दबोचे गये तीन अपराधी विदेश में रहने वाले खालिस्तान समर्थक हरमिंदर सिंह लांडा और गुरवंत सिंह पन्नू के इशारे पर अयोध्या की रेकी कर रहे थे। तीनों को एटीएस ने गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।

जिनमें गैंगस्टर शंकरलाल दुसाद और उसके साथी अजीत कुमार शर्मा व प्रदीप पुनिया शामिल हैं। तीनों राजस्थान के सीकर के रहने वाले हैं। शंकर लाल के खिलाफ राजस्थान में सात मुकदमे भी दर्ज हैं।

डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि एक गैंगेस्टर अपने कुछ साथियों के साथ सड़क मार्ग से श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या आ रहा है। स्कार्पियो गाड़ी से अयोध्या में राम जन्मभूमि की रेकी कर रहे तीनों अपराधियों को होटल त्रिमूर्ति के पास से दबोच लिया गया। पूछताछ पर शंकरलाल दुसाद ने बताया कि विदेश में रह रहे खालिस्तान समर्थक हरमिंदर सिंह उर्फ लांडा ने मुझे निर्देश दिया था कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि अयोध्या जाकर वहां रेकी कर नक्शा भेजे।

इसलिए हम अपने वाहन में श्रीराम का झंडा लगाकर रेकी कर रहे थे, जिससे हम पर किसी का शक न हो। तीनों के खिलाफ एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि तीनों की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को प्रतिबन्धित संगठन सिक्ख-फॉर-जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इनको अपने संगठन का सदस्य बताते हुए एक ऑडियो भी प्रसारित किया है। एटीएस इस ऑडियो की जांच भी कर रही है।

शंकरलाल ने बताया कि सेंट्रल जेल बीकानेर में उसकी मुलाकात कैदी लखबिंदर से हुई थी। उसने शंकरलाल से कहा था कि मेरे भांजे पम्मा से मिल लेना। जेल से बाहर आने पर पम्मा ने उसे कनाडा में रह रहे खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुखबिंदर गिल उर्फ सुखडोल सिंह गिल उर्फ सुक्खा का नंबर दिया। इसके बाद शंकर लाल की सुखबिंदर से व्हाट्सएप पर बात होने लगी। सुक्खा कहता था कि तुम्हारे गैंग के लोगों एवं खालिस्तानी समर्थकों की हत्या में गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का हाथ है। तुम बदला लेने में हम लोगों की मदद करो। हालांकि सितंबर 2023 में कनाडा में सुक्खा की हत्या हो गयी।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि शंकरलाल कुख्यात गैंगस्टर राजेन्द्र जाट उर्फ राजू ठेहट का करीबी रहा है। गैंगवार में राजू ठेहट के मारे जाने के बाद गैंग का संचालन शंकरलाल ही कर रहा था। उसने अवैध रूप से धन अर्जित करके दूसरों नामों से मेघालय माइनिंग एवं राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कार्य भी किया है। अपने दोनों साथियों को वह मदद करने के लिए अयोध्या लाया था।

शंकरलाल के खिलाफ वर्ष 2007 से वर्ष 2014 के बीच सात मुकदमे राजस्थान में दर्ज हैं। ये मुकदमे मारपीट, फायरिंग करने, शराब तस्करी, हवाला लूट, बीकानेर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण सिहाग की हत्या, बीकानेर सेंट्रल जेल में बलवीर बानूडा की हत्या की साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के मामले में दर्ज किए गये थे। वह मार्च 2016 से 15 मई 2023 तक सेंट्रल जेल बीकानेर में रहने के बाद जमानत पर छूटकर आया था।

शंकरलाल के पास दो अलग-अलग नाम के आधार कार्ड बरामद किए गये हैं। इसके अलावा फर्जी पते पर लिया गया सिम कार्ड मिला है। यह सिम कार्ड उसने सीकर निवासी धर्मवीर महाला के नाम-पते पर लिया गया था।

वहीं बरामद स्कार्पियो गाड़ी के पंजीकरण दस्तावेज शंकरलाल के नाम पर हैं, जबकि वाहन पोर्टल पर देखने पर इसका पंजीकरण फरीदाबाद निवासी श्रवण कुमार सरसवा के नाम पर पाया गया।

Tags: खालिस्तानी आतंकी
Previous Post

photo, अयोध्या में आज रामजन्मभूमि स्थित श्री राम प्रतिष्ठा में अरणि से प्रकट अग्नि की नवकुण्डों में हुई स्थापना

Next Post

देवरिया कलेक्ट्रेट का शस्त्र लिपिक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
Next Post

देवरिया कलेक्ट्रेट का शस्त्र लिपिक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group