Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या के विकास कार्यो की प्रगति से आहत हुए मुख्यमंत्री; आयुक्त सभागार में समीक्षा, 22 को विद्यालयों में अवकाश घोषित

admin by admin
January 9, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज महर्षि बाल्मीकि हवाई अड्डा पर पहुंचे उसके बाद श्री हनुमानगढ़ी, श्रीरामलला मंदिर का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर के निर्माण कार्यो का अवलोकन किया तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों से एवं कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यो की नवीनतम प्रगति की जानकारी ली तथा कहा कि जो भी निर्माण कार्य है 15 जनवरी तक पूरे कर लिये जाय। जिससे कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के अन्य तैयारियां की जा सकें।

मुख्यमंत्री जी ने राम जन्मभूमि परिसर में ही नगर निगम द्वारा संचालित आईटीएम0एस केन्द्र व अमानीगंज जल निगम का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री जी लता मंगेशकर चौक होते हुये हनुमान गुफा के पास निर्माण किये जा रहे टेंट सिटी का अवलोकन किया तथा इसको और बेहतर बनाने हेतु निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री अयोध्या में कराये जा रहे कार्यो का आयुक्त सभागार में समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला निर्माण सम्बंधी जो भी कार्य चल रहे है उसको 15 जनवरी तक पूरा किया जाय तथा फसाड आदि कार्यो को भी पूरा किया जाय। निर्माण कार्य सम्बंधी जो 95 प्रतिशत कार्य हो गये है, शेष को उनको जल्द से जल्द पूरा करने हेतु शिफ्ट में पूरा करने के निर्देश दिये।

टेंट सिटी के कार्यों की समीक्षा में कहा कि इसके लिए प्रयागराज कुम्भ के समय एवं प्रवासी भारतीय सम्मेलन वाराणसी के समय टेंट सिटी बनायी गयी थी वैसे स्तरीय बनायी जाय तथा 22 जनवरी को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज आदि में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर शराब बंदी का निर्देश दिया।

अयोध्या के मुख्य मार्ग धर्मपथ, रामपथ, जन्मभूमि पथ एवं भक्ति पथ आदि को भी सजाने एवं केसरिया रूप में निखारने नगर निगम में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने हेतु तथा आने वाले अतिथियों के सम्मान एवं उनके रहने आदि की व्यवस्था करने हेतु कहा।

शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाये इसे हल्के में न लिया जाय। सभी कार्यो में क्विलिटी का भी ध्यान दिया जाय।

विकास कार्यो का विवरण मण्डलायुक्त  गौरव दयाल ने प्रस्तुत किया जिसमें कहा कि विगत बैठकों में जो आपके निर्देश दिये गये थे, उसके अनुरूप कार्य किये जा रहे है तथा जो भी कार्य है उसको 15 जनवरी तक पूरा कर लिये जायेंगे।

मण्डलायुक्त ने कहा कि हमारे कार्यक्रम में 30 हजार अतिथियों के लिए 60 होटल, 101 धर्मशाला गेस्ट हाउस, 570 होम स्टे/पेइंग गेस्ट तथा हमारे टेंट सिटी आदि में रहने की अच्छी व्यवस्था की जा रही है तथा सत्ताधारी पार्टी द्वारा भी नव्य अयोध्या में 20 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है।

सेफ सिटी के लिए 11 खम्भों पर 100 सार्वजनिक प्रणाली लगाने की भी कार्यवाही की जा रही है, पीक अवधि में 4 हजार से ज्यादा सीट्स सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। सार्वजनिक सुविधाओं के लिए कियाॅस्क लगाये जा रहे है जो कुल 100 के आसपास है इसको और बढ़ाया जा रहा है।

पीडब्लूडी द्वारा रोड साइन बोर्ड एवं डायरेक्शन साइन बोर्ड को भी लगाने के लिए तथा सविधान की 9वीं अनुसूची उल्लिखित भाषाओं के लिए भी साइनबोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है। फूलों के द्वारा हाईवे, रामपथ, भक्ति पथ, रामजन्मभूमि पथ, धर्मपथ, एयरपोर्ट प्रमुख मार्गो एवं मंदिरों को सजाया जायेगा।

अयोध्या में इस समय 103 परियोजनायें क्रियात्मक है जो लगभग 22 हजार 107 करोड़ से ज्यादा की है, तथा इस क्रियाशील परियोजनाओं में 30 कार्यकारी विभाग है।

इस बैठक में मुख्य सचिव ने सम्बंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा, आवास और प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, सिंचाई आदि विभाग के प्रमुख सचिवों से कहा कि उनके विभाग की जो योजनाएं चल रही है उसको बेहतर ढंग से करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

इस बैठक में विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सुरक्षा सम्बंधी जानकारी दी तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार ने सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा 3 कन्ट्रोल रूम जो संचालित है उसके सम्बंध में जानकारी दी।

जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने अयोध्या के विकास कार्यक्रमों आदि की जानकारी दी, इस पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग, नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा तथा मौके पर निरीक्षण करने को कहा।

नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह ने साफ सफाई व्यवस्था और टेंट सिटी के बारे में प्रकाश डाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नैय्यर ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एलो जोन रेड जोन तथा अन्य कार्यवाहियों की जानकारी दी।

इस बैठक में कृषि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री  सूर्य प्रताप शाही, सांसद  लल्लू सिंह, मेयर  गिरीश पति त्रिपाठी, विधायकगण   रामचन्द्र यादव,   वेद प्रकाश गुप्ता, डा0 अमित सिंह चैहान, एमएलसी श्री हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य सचिव   दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं गृह   संजय प्रसाद के अलावा ऊर्जा, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पर्यटन, परिवहन, आवास के अलावा भारत सरकार के सुरक्षा के डीजी तथा शासन के अनेक विभागों के प्रमुख सचिवगण, पुलिस विभाग के कानून व्यवस्था, अभियोजन, सुरक्षा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री मृत्युंजय कुमार, सूचना निदेशक श्री शिशिर, मुख्यमंत्री जी के विशेष सचिवगण, मण्डल के और जनपद के अनेक अधिकारीगण, सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश  दिया  जिन-जिन विभाग के अधिकारियों द्वारा 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ड्युटी लगायी जा रही है वह सम्बंधित विभाग अपने विभाग के अधिकारियों को रहने आदि की व्यवस्था करायें

समारोह के बाद अयोध्या में ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है इसलिए श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हों।

श्री हनुमानगढ़ी, अयोध्या में दर्शन-पूजन करते #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/txXpD0WSCx

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 9, 2024

Tags: अयोध्या के विकास कार्यो
Previous Post

Muzaffarnagar में दलित छात्रा से हवस बुझाता रहा दरोगा, ऐसे हुआ खुलासा, एसएसपी बोले..

Next Post

रुदौली में बोले – निर्मल शर्मा, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समाज के सभी वर्ग को मिल रहा लाभ

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
Next Post

रुदौली में बोले - निर्मल शर्मा, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समाज के सभी वर्ग को मिल रहा लाभ

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group