धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण काफी खास होता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बड़ा महत्व होता है। जब भी सूर्य या चंद्र ग्रहण दिखता है तो ऐसे में सूतककाल भी मान्य होता है। नया साल शुरू हो गया है ऐसे में आपको बताते है कि इस साल में कितने सूर्य और कितने चंद्र ग्रहण लगने जा रहे है।
बता दें इस साल 4 ग्रहण लगने वाले है। मार्च में साल का पहला चन्द्र ग्रहण और अप्रैल में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।
इस साल के चन्द्र ग्रहण/सूर्य ग्रहण
नए साल का पहला ग्रहण, चंद्र ग्रहण होगा जो कि 25 मार्च 2024 को लगेगा। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, ऐसे में इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह भारत को छोड़कर यूरोप, अतिरिक्त प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका। उत्तर-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्से, अफ्रीका के कुछ हिस्से उत्तर और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण 04 घंटे 36 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय प्रातः काल 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक है।
2024 में साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार के दिन मीन राशि में लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक यह 9:12 PM से शुरू होकर 9 अप्रैल 2:22 AM तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतककाल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन यह दक्षिण प्रशांत महासागर, नॉर्थ अमेरिका, मेक्सिको , यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में दिखाई देखा। इसका कुछ भाग कोस्टा रिका, अरूबा, डोमिनिका और जमाइका में देखा जा सकेगा।
साल का तीसरा ग्रहण 2 और 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि में भी लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण 7 मिनट और 21 सेकंड तक रहेगा और अपने चरम पर सूर्य का 93 प्रतिशत हिस्सा ढका रहेगा, जिसके कारण यह पृथ्वी से एक चमकदार कंगन की तरह दिखाई देगा।
साल 2024 का द्वितीय चंद्रग्रहण 18 सितंबर, 2024 को प्रातः काल 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट तक दिखाई देगा।इसकी कुल अवधि 04 घंटे 04 मिनट तक रहेगी, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देने से सूतक काल मान्य नहीं होगा। चन्द्र ग्रहण के लिए 7 सितंबर 2025 का और आंशिक सूर्यग्रहण के लिए 2 अगस्त 2027 का इंतजार करना होगा।
भारत में नहीं होगा असर
वैसे तो नए साल में दो चंद्र ग्रहण तो दो सूर्य ग्रहण लगने जा रहें है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से तीन ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे। सितंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण का हल्का प्रभाव जरूर होगा। हालांकि साल में लगने वाले चारों ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे, ऐसे में सूतककाल भी मान्य नहीं होगा। विशेषज्ञों की माने तो ये साल भारत के लिए ग्रहण विहीन होगा।
पहला चंद्र ग्रहण – 25 मार्च 2024
दूसरा चंद्र ग्रहण- 18 सितंबर 2024
पहला सूर्य ग्रहण- 8 अप्रैल 2024
दूसरा सूर्य ग्रहण- 2 अक्टूबर 2024


