Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विवादित समुद्री सीमा पर उत्तर कोरिया ने किया सैन्य अभ्यास, उत्तर में समुद्र में 200 गोले दागे

admin by admin
January 5, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

सियोल, (एपी) दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया ने दोनों देशों के बीच विवादित समुद्री सीमा पर तोप अभ्यास किया, जो 2018 के सैन्य समझौते का उल्लंघन है।

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा के उत्तर में समुद्र में 200 गोले दागे।

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के इस अभ्यास को उकसावे की कार्रवाई बताया हालांकि उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

दक्षिण कोरियाई द्वीप येओनपयोंग में रहने वाले लोगों का कहना है कि दक्षिण कोरियाई सेना ने उन्हें जगह खाली करने के लिए कहा है क्योंकि वह शुक्रवार शाम या रात में इसी तरह के अभ्यास को शुरू करने की योजना बना रही है।

वहीं उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अधिकारियों को मिसाइलों के लिए मोबाइल लॉन्च वाहनों का उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि किम ने दुश्मनों के साथ बढ़ते सैन्य टकराव के मद्देनजर यह आदेश दिया है और वह इस बात पर जोर दे रहे हैं कि दूसरे देशों के लिए उनके हमलों का पता लगाना मुश्किल हो।

किम के आदेश की यह खबर व्हाइट हाउस के एक बयान के कुछ घंटों बाद आई है। अमेरिका ने एक बयान में कहा था कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने पाया है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस को बैलिस्टिक मिसाइल लांचर की आपूर्ति की। अमेरिका और उसके सहयोगी पहले भी उत्तर कोरिया पर अपने सैन्य कार्यक्रमों को बढ़ाने के लिए रूसी प्रौद्योगिकियों के बदले में रूस को तोपें और गोला-बारूद भेजने का आरोप लगा चुके हैं।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, किम ने एक फैक्टरी का दौरा किया, जो ट्रांसपोर्ट इरेक्टर लॉन्चर (टीईएल) को बनाने का काम करती है हालांकि यह नहीं बताया गया कि वह कब गए या फैक्टरी कहां है।

टीईएल एक ऐसा वाहन है, जिसकी मदद से उत्तर कोरिया अपने क्षेत्र के चारों ओर मिसाइलों को ला या फिर ले जा सकता है। इस वाहन की मदद से उसके विरोधियों के लिए पहले से हमले का पता लगाना और भी अधिक कठिन हो जाता है। कुछ दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर कोरिया के पास इस तरह के लगभग 100-200 वाहन हैं।

Tags: उत्तर कोरिया
Previous Post

दिव्या पाहुजा हत्या: वारदात में इस्तेमाल कार बरामद, पूर्व मॉडल का नहीं मिला शव

Next Post

राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थापित हुई गज, सिंह, हनुमान और गरुड़ की मूर्ति

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
Next Post

राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थापित हुई गज, सिंह, हनुमान और गरुड़ की मूर्ति

Recent Posts

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group