Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रयागराज: हत्या का प्रयास करने के मामले में शुआट्स के कुलपति गिरफ्तार

admin by admin
January 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

प्रयागराज, एसैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रिकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) के कुलपति राजेंद्र बिहारी लाल को हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।

यमुनानगर में नैनी थाना के प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि शुआट्स के कुलपति आरबी लाल को हत्या के प्रयास के मामले में रविवार शाम विश्वविद्यालय परिसर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि रविवार को ही दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने आरबी लाल के खिलाफ नैनी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 504 (उकसाने के लिए इरादतन अपमान करना) और 427 (बदमाशी करना) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी का आरोप है कि रविवार की सुबह वह अपने मित्र शरवेन्द्र विक्रम सिंह के साथ टहलने अरैल बांध पर पहुंचे थे। त्रिपाठी ने कहा कि टहलकर वापस जाते समय एक फॉर्च्यूनर कार ने उनकी इन्नोवा कार को ओवरटेक कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि फार्च्यूनर कार में राजेंद्र बिहारी लाल और उनके दो सहयोगी बैठे थे।

त्रिपाठी का आरोप है कि कार नहीं रोकने पर आरबी लाल के लोगों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चला दी जो कार के शीशे को चीरते हुए ऊपर से निकल गई। त्रिपाठी ने आरबी लाल के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज कराए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरबी लाल के खिलाफ धर्मांतरण और अन्य आरोपों को लेकर प्रयागराज, लखनऊ, हमीरपुर, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जिलों में 26 मामले दर्ज हैं।

पिछले महीने की शुरुआत में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुआट्स के कुलपति और अन्य अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी रद्द करने से इनकार कर दिया था। इस मामले में आरबी लाल और अन्य अधिकारियों पर नौकरी और अन्य सुविधाओं का लालच देकर एक महिला का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है।

Tags: प्रयागराज: हत्या
Previous Post

भारत के मोस्टवांटेड आतंकवादी मसूद अज़हर की बम धमाके में मौत, पुलवामा हमला सहित इन घटनाओं का था मास्टरमाइंड

Next Post

अयोध्या धाम निवासियों को “अक्षत: निमंत्रण देने निकले महासचिव चंपत राय, पत्रकरों की नही सुनवाई!? ऊचे लोग, ऊची पसंद

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

September 8, 2026
देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar : दहेज हत्या में दोषी को फांसी, जज रवि कुमार दिवाकर बोले- ‘कायर जज कहलाने से बेहतर मौत’, चार माह में 23वां मृत्युदंड

September 8, 2026
Next Post

अयोध्या धाम निवासियों को "अक्षत: निमंत्रण देने निकले महासचिव चंपत राय, पत्रकरों की नही सुनवाई!? ऊचे लोग, ऊची पसंद

Recent Posts

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के...

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास सत्य निकेतन स्थित पीजी इमारत के बेसमेंट में पानी के रिसाव...

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

तिरुपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर...

Muzaffarnagar : दहेज हत्या में दोषी को फांसी, जज रवि कुमार दिवाकर बोले- ‘कायर जज कहलाने से बेहतर मौत’, चार माह में 23वां मृत्युदंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

मुजफ्फरनगर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने दहेज हत्या के एक मामले में सोमवार को मृत्युदंड...

Hapur : धौलाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

हापुड़, जिले के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में मंगलवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group