अयोध्या में सांसद लल्लू सिंह ने पुंहपी, बीकापुर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अमृत सरोवर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई कार्य और श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का बहुत ही प्रभावशाली पक्ष है। इससे प्राप्त होने वाला सुख अमूल्य है। यह लोक कल्याण का प्रमुख साधन भी है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, प्रख्यात कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, प्रधान मेवा लाल चौहान आदि की उपस्थित रही।
इसके बाद सांसद लल्लू सिंह ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत बेनीगंज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेला व नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार बाजपेई ने बुके देकर सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया।
इस दौरान सांसद ने छात्र-छात्राओं को पत्र वितरित किए।सांसद लल्लू सिंह ने लगभग 70 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे।सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा कौशल विकास मंत्रालय के आवाहन पर रोजगार मेला के माध्यम से आरटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमे बहुत सारी कंपनियां यहां पर आई हुई है जो यहां के छात्र छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने क्या काम करेंगी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य विनोद कुमार बाजपेई ने बताया कि आज का दिन दिन अयोध्या जनपद के लिए बहुत ही शुभ है। इसमें नौजवान छात्र छात्राओं को रोजगार उपलब्ध होगा। मेले में बाहर की कंपनियां में बेंगलुरु, दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा तथा कुछ जनपद की के एम शुगर मिल भी शामिल हुई। आज के रोजगार मेले में लगभग 39 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 1447 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष में छात्र छात्राओं का चयन किया गया।
सेवायोजित कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आई0टी0आई0 के 02-02 लाभार्थियों द्वारा अपना अनुभव भी मेले में साझा किया गया। मेले के अवसर पर प्राचार्य राजकीय आई0टी0आई0 श्री विनोद कुमार द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। रोजगार मेले में श्री पद्मवीर कृष्ण, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, राम कुमार द्विवेदी सहायक सेवायोजन अधिकारी कौशल विकास मिशन के मैनेजर श्री अभिषेक शुक्ला एवं श्रीमती सुमन पाण्डेय तथा कश्यप कान्त मिश्रा, मेला व्यवस्थापक एवं समस्त कार्यदेशक/अनुदेशक व अन्य समस्त स्टाफ भी मौजूद रहे।