Friday, September 29, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर निर्वाचन आयोग के अयोग्य ठहराने के फैसले पर भ्रम दूर करने का किया आग्रह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
1 year ago
in देश, राजनीति
A A
हेमंत सोरेन का भाजपा पर आरोप, पांच माह से मुझे सत्ता से हटाने की कोशिश; खून की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा और ‘प्रदेश में लोकतंत्र के लिए घातक अनिश्चितता का वातावरण दूर करने के आलोक में’ यथाशीघ्र निर्वाचन आयोग के मंतव्य की एक प्रति प्रदान कर युक्तियुक्त सुनवाई का अवसर प्रदान करने की मांग की।

राज्यपाल को सौंपे गये पत्र की प्रति जारी करते हुये राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोपहर लगभग सवा दो बजे राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन जाकर मुलाकात की ।

Related articles

चीन में सैन्य बैठक में रक्षा मंत्री जनरल ली गायब?? हटाये जाने की अटकलें, कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं

चीन के रक्षा मंत्री एक महीने से लापता; मंत्रालय ने कहा ‘पता नहीं’

September 28, 2023
जबर्दस्त इस्तकबाल से अभिभूत हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

जबर्दस्त इस्तकबाल से अभिभूत हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

September 28, 2023
भारत के खिलाफ गलत सूचना फैलाने के मामले में आठ यूट्यूब चैनल ब्लॉक; जिसमे सात भारतीय समाचार चैनल

बारह साल तक के 42 फीसदी बच्चे हर दिन स्क्रीन पर बिताते हैं दो से चार घंटे

September 28, 2023
चंद्रयान-3: इसरो ने ‘प्रज्ञान’ रोवर के लैंडर से उतरकर चंद्रमा की सतह पर चलने का वीडियो किया जारी

भारत नहीं फ्रेंच गुयाना का कौरौ (Kourou) स्टेशन से हो रही है प्रज्ञान रोवर को जगाने की कोशिश..

September 28, 2023

मुख्यमंत्री ने उनसे आग्रह किया, ‘‘राज्य में लोकतंत्र के लिए घातक अनिश्चितता का वातावरण दूर करने के लिए’ यथाशीघ्र निर्वाचन आयोग के मंतव्य की एक प्रति प्रदान कर युक्तियुक्त सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाये।’’

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि ऐसा करने से स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक अनिश्चितता का वातावरण शीघ्र दूर हो सकेगा एवं झारखंड राज्य उन्नति, प्रगति तथा विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सकेगा।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘राज्य के संवैधानिक प्रमुख के नाते संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा में आपसे महती भूमिका की अपेक्षा की जाती है। लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के मुखिया के रूप में अधोहस्ताक्षरी संविधान एवं कानून के शासन के अनुपालन के लिए कृतसंकल्पित है।’’

मुख्यमंत्री ने पत्र में आरोप लगाया, ‘‘भारत निर्वाचन आयोग के मंतव्य के संबन्ध में मीडिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये जा रहे प्रचार एवं राज्यपाल के कार्यालय से मंतव्य के संबंध में कथित सूचना के छनकर आने से सरकार, कार्यपालिका एवं जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है जो राज्यहित एवं जनहित में नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी भ्रम की इस स्थिति का उपयोग दलबदल के अस्त्र के रूप में कर अनैतिक रूप से सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी अपने इस अनैतिक प्रयास में कभी सफल नहीं होगी क्योंकि राज्य के गठन के बाद पहली बार हमारी सरकार को दोतिहाई सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।’’

अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि पांच सितंबर को राज्य की संप्रग सरकार ने विधानसभा बहुमत भी साबित कर चुकी है और विधायकों द्वारा उनके नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा एवं विश्वास व्यक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इसे लिखने के लिए उत्पन्न परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया, ‘‘मुझे झारखंड राज्य में विगत तीन सप्ताह से अधिक समय से उत्पन्न असामान्य, अनपेक्षित एवं दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण इस अभ्यावेदन के साथ आपके समक्ष उपस्थित होने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।’’

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘फरवरी, 2022 से ही भाजपा द्वारा यह भूमिका रची जा रही है कि मेरे द्वारा पत्थर खनन पट्टा लिये जाने के आधार पर मुझे विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया जायेगा। इस संबंध में आपके समक्ष भाजपा ने शिकायत भी दर्ज करायी थी ।’’

इसमें कहा गया है कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय के विभिन्न आदेशों के तहत यह स्पष्ट है कि खनन पट्टा लिये जाने से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा नौ ए के प्रावधान के तहत अयोग्यता उत्पन्न नहीं होती है, तथापि इस विषय में मंतव्य हेतु आपके अनुसरण में निर्वाचन आयोग ने सुनवाई की।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान के अनुसार निर्वाचन आयोग को अपना मंतव्य आपके समक्ष प्रस्तुत करना है और उसके बाद मुझे सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर प्रदान कर आपको यथोचित कार्रवाई करनी है। भाजपा के नेताओं के सार्वजनिक बयानों से यह प्रतीत होता है कि निर्वाचन आयोग ने अपना मंतव्य भाजपा को सौंप दिया है।

मुख्यमंत्री ने इन परिस्थितियों में राज्यपाल से शीघ्र निर्वाचन आयोग के मंतव्य की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध राज्यपाल से किया है।

ज्ञातव्य है कि पिछले लगभग तीन सप्ताह से राज्य में मुख्यमंत्री की विधानसभा सदस्यता जाने की आशंका में सरकार के पतन की अफवाहें गर्म हैं जिससे सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिशों का आरोप लगाते हुए अपने तथा कांग्रेस के विधायकों को कुछ दिनों के लिए कांग्रेस शासित पड़ोसी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में भी भेज दिया था।

दूसरी तरफ राज्यपाल रमेश बैस के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने राजभवन के सूत्रों को उद्धृत कर लीक की जा रही कथित खबरों को पहले ही दिन सिरे से खारिज कर दिया था और ‘पीटीआई भाषा’ को स्पष्ट बताया था कि राजभवन से किसी ने भी इस मुद्दे पर मीडिया के किसी भी तबके से कोई बातचीत नहीं की है लिहाजा किसी खबर के राजभवन से लीक होने का सवाल ही नहीं उठता है।

Related

Tags: अयोग्यसोरेन
Previous Post

अयोध्या: कहासुनी में बेटे ने बुजुर्ग मां को डंडों से पीटकर मार डाला

Next Post

अयोध्या: ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर: नौ एनसीपी विधायक बने मंत्री, अजित पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
देश

क्या अयोग्य ठहराए जाएंगे अजित पवार? 9 बागियों के खिलाफ शरद पवार ने लिया एक्शन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 3, 2023
Load More
Next Post
अयोध्या: ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अयोध्या: ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अयोध्या: कम्पोजिट विद्यालय गनौली में भारत सरकार द्दारा विलुप्त हुए चीतों की पुनर्स्थापना एंव जनजागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

अयोध्या: कम्पोजिट विद्यालय गनौली में भारत सरकार द्दारा विलुप्त हुए चीतों की पुनर्स्थापना एंव जनजागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

रुदौली में दर्जनों सड़को की हालत जजर्र, हुई  गड्ढो में तब्दील

रुदौली में दर्जनों सड़को की हालत जजर्र, हुई गड्ढो में तब्दील

लखीमपुर खीरी में दलित बहनों की बलात्कार के बाद हत्या, छह लोग गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में दलित बहनों की बलात्कार के बाद हत्या, छह लोग गिरफ्तार

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!