Tuesday, October 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Asian Para Games 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में मिले पांच स्वर्ण; पदकों की संख्या 35 पहुंची

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 20, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0


नागोया, निषाद कुमार और दीप्ति जीवनजी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की अगुवाई में भारत ने एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंगलवार को यहां पांच स्वर्ण पदक जीते जिससे देश के कुल पदकों की संख्या 35 पर पहुंच गई।

भारत ने दिन के पांचों स्वर्ण पदक एथलेटिक्स में जीते जिसमें निषाद कुमार का मौजूदा खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक भी शामिल है।

निषाद ने सोमवार को लंबी कूद टी47 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मंगलवार को ऊंची कूद में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। इस तरह से वह एक ही पैरा एशियाई खेलों की दो स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय बन गए। उन्होंने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

दूसरे दिन के अंत में भारत 35 पदकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर था, जिनमें नौ स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल थे। इस कुल पदकों में एथलेटिक्स का योगदान फिलहाल 20 है।

दीप्ति ने 56.36 सेकंड के खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता फिर से साबित की।

तेलंगाना की 23 वर्षीय यह खिलाड़ी पूर्व विश्व चैंपियन हैं और उन्होंने 2024 पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था।

दृष्टिबाधित सिमरन (महिलाओं की 200 मीटर टी12), व्हीलचेयर पर निर्भर प्रणव सूरमा (एफ51/52/53 चक्का फेंक) और देवेंद्र कुमार (एफ44/64 चक्का फेंक) ने भी स्वर्ण पदक जीते।

पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता सिमरन ने 24.80 सेकंड के समय के साथ खेलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। खेलों में पहली बार भाग ले रही तेजलबेन दामोर ने मध्यम दृष्टिबाधित एथलीटों की इस स्पर्धा में 25.23 सेकंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत ने इसके अलावा निशानेबाजी, टेबल टेनिस, तैराकी और पावरलिफ्टिंग में भी पदक जीते।

मनीष नरवाल ने रजत पदक जीतकर भारत के लिए 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक का कोटा सुरक्षित किया, जबकि सृष्टि अरोड़ा ने कांस्य पदक जीता। इस तरह से भारतीय निशानेबाजों ने पुरुषों और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धाओं में दो पदक हासिल किए।

पावरलिफ्टिंग में अशोक कुमार मलिक ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। सोनीपत जिले के गोहाना के रहने वाले 37 वर्षीय मलिक ने 192 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया।

भारतीय तैराक हिमांशु नंदाल और निरंजन मुकुंदन ने देश के खाते में दो कांस्य पदक जोड़े।

ऑप्टिक नर्व की खराबी के कारण जन्म से ही दृष्टिहीन 22 वर्षीय हिमांशु ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्धा में चार तैराकों के बीच 5:10.91 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके बाद निरंजन ने पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम7 स्पर्धा को 2:57.01 के समय में पूरा करके कांस्य पदक हासिल किया।

टेबल टेनिस में रवि बेबी सहाना और प्राची पांडे ने स्टैंडिंग कैटेगरी में पोडियम पर पहुंचने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। भारत ने इस प्रतियोगिता में चार कांस्य पदक हासिल किए।

पैरालिंपिक पदक विजेता भाविना पटेल, सोनलबेन पटेल, प्राची और सहाना सभी अपने-अपने महिला एकल सेमीफाइनल में से हार गईं।

तीरंदाजी में मौजूदा चैंपियन शीतल देवी और खेलों में पहली बार भाग ले रही स्वाति चौधरी ने अपनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई। इस तरह से भारत के पैरा तीरंदाजों ने पांच पदक पक्के कर लिए।

भारत की रिकर्व और कंपाउंड महिला युगल जोड़ियों ने भी सेमीफाइनल में जीत हासिल करके अपने-अपने स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली है।

भारत की रिकर्व और कंपाउंड मिश्रित टीम ने क्रमशः थाईलैंड और जापान पर जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बैडमिंटन में विश्व चैंपियन प्रमोद भगत और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता कुमार नितेश ने पुरुष एकल एसएल3 सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए।

Tags: एशियाई पैरा खेलदीप्ति जीवनजीनिषाद कुमारभारत के पदक
Previous Post

मेरठ : हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, दो गाड़ियों की भीषण भिड़ंत, 2 लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Next Post

भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट से छह लोग झुलसे

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

यूरोप में बढ़ी हिंसा: फ्रांस, इटली और अल्बानिया में प्रदर्शन उग्र, आगजनी और लूटपाट से प्रशासन परेशान, पोर्क उत्पाद सुरक्षित?

October 20, 2026
खेल

WPL 2027 नीलामी October 28, 5.30 PM: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, कमलिनी-स्नेह राणा समेत कई बड़े नाम शामिल

October 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब के मक्का शहर की एक मस्जिद में कथित अश्लील हरकत करने वाले बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा

October 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 1,015 ड्रोन नष्ट करने का दावा; सेंट पीटर्सबर्ग के तेल टर्मिनल में लगी आग

October 18, 2026
Next Post

भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट से छह लोग झुलसे

Recent Posts

यूरोप में बढ़ी हिंसा: फ्रांस, इटली और अल्बानिया में प्रदर्शन उग्र, आगजनी और लूटपाट से प्रशासन परेशान, पोर्क उत्पाद सुरक्षित?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 20, 2026
0

यूरोप के कई देशों में अक्टूबर 2026 के दौरान सरकारों की नीतियों, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर...

PM MODI ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया प्रेरक, सामाजिक एकता और आत्मनिर्भरता पर अत्यंत प्रेरणादायी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 20, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी के भाषण को “बहुत प्रेरक”...

जयपुर में फर्जी टेक सपोर्ट कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार; अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 20, 2026
0

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने फर्जी तकनीकी सहायता कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को दो महिलाओं...

भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट से छह लोग झुलसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 20, 2026
0

भदोही जिले के चौरी थाना इलाके में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट से कम से...

Asian Para Games 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में मिले पांच स्वर्ण; पदकों की संख्या 35 पहुंची

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 20, 2026
0

नागोया, निषाद कुमार और दीप्ति जीवनजी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की अगुवाई में भारत ने एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group