Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मंगलवार को अपने छह प्रत्याशियों की सूची जारी की।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य तरुण चुग के हवाले से जारी सूची के मुताबिक वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से केदारनाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

उप्र में 100 सदस्यीय विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 11 सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

इसके पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की।

यादव ने मिर्जापुर-बनारस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लाल बिहारी यादव, लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सुशील कुमार, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कमलेश यादव, मुरादाबाद-बरेली शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से से दानिश अख्तर और मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. नितिन तोमर को उम्मीदवार बनाया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में वाराणसी से आशुतोष सिन्हा, इलाहाबाद-झांसी से डॉ. मान सिंह, आगरा से शशांक यादव, मेरठ से परमिंदर भाटी और लखनऊ खंड से कांति सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया।

विधान परिषद की 11 सीट के लिए चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया था कि पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर, जांच सात अक्टूबर तक और नाम वापसी नौ अक्टूबर तक होगी।

रिणवा ने कहा कि मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा और पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी हो जाएगी। इन सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उसमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार गोयल, उमेश द्विवेदी, श्रीचंद शर्मा और हरि सिंह ढिल्लों, सपा के लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा और डॉ. मान सिंह यादव, निर्दलीय आकाश अग्रवाल और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।

Tags: MLC Election 2026भाजपा प्रत्याशीयूपी विधान परिषद चुनाव 2026
Previous Post

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटने 17 लोग घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटने 17 लोग घायल

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में सनसनीखेज वारदात: निजी स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य दंपति की हत्या, कुल्हाड़ी-फावड़ा बरामद

September 29, 2026

Recent Posts

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मंगलवार को अपने छह प्रत्याशियों...

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटने 17 लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर...

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

लखनऊ के सुलतानपुर मार्ग पर एक ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम (छोटे ट्रक) के चालक की मौत हो गई। पुलिस...

OpenAI ने GPT-6.1 Astra का लॉन्च रोका, सुरक्षा परीक्षण में सामने आई चिंताओं के बाद लिया फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

सैन फ्रांसिस्को, कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘ओपनएआई’ ने सोमवार को कहा कि वह अपने शोधकर्ताओं की ओर...

उत्तराखंड में मौसम खुलते ही तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल और माउंट जोगिन से 16 पर्वतारोही-पोर्टर सुरक्षित निकाले गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

देहरादून, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान मंगलवार को मौसम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group