Saturday, September 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

देवीपाटन मंडलायुक्त के खिलाफ अवमानना ​​मामले की सुनवाई के लिए नयी पीठ करेगी सुनवाई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बृहस्पतिवार को देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के खिलाफ ‘स्वतः संज्ञान’ लेते हुए शुरू की गई आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही को किसी दूसरी पीठ के समक्ष रखने का आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया है।

न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि मुख्य न्यायाधीश या सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश से अनुमोदन लेने के बाद इस मामले को किसी दूसरी पीठ के समक्ष रखा जाये।

इस मामले को आगामी नौ सितंबर के लिये सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है। अदालत द्वारा अवमानना ​​की यह कार्यवाही गोंडा में एक दीवानी न्यायाधीश को प्रभावित करने की कोशिश के आरोपों पर ‘स्वतः संज्ञान’ लेते हुए शुरू की गई थी। गोंडा देवीपाटन मंडल का मुख्यालय है।

यह कार्यवाही गोंडा की दीवानी अदालत में लंबित जमीन के लगभग तीन दशक पुराने विवाद से जुड़ी है। यह विवाद 1997 में गोंडा के ज्योति विद्या मंदिर स्कूल द्वारा नगरपालिका परिषद के विरुद्ध दायर एक मुकदमे से संबंधित है।

उच्च न्यायालय ने इस मामले में स्थानांतरण आवेदन पर सुनवाई के दौरान गत 21 अगस्त को गोंडा की दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिविजन) सबीना खान और मंडलायुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल के बीच टेलीफोन पर हुई कथित बातचीत पर कड़ी आपत्ति जताई थी। यह बातचीत न्यायाधीश की छुट्टी और उनके पास लंबित एक मामले के बारे में थी।

Tags: देवीपाटन मंडलायुक्त
Previous Post

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025: PET परीक्षा की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Next Post

RTI के तहत सीधे नहीं मिल सकती CCTV फुटेज, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा फैसला

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में मोटरसाइकिल को डंपर ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

September 5, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ

September 4, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

September 4, 2026
अंतराष्ट्रीय

Watch, CM Yogi Adityanath: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं आस्था नहीं’, मन में बसे श्रीराम और श्रीकृष्ण को कोई छू नहीं सकता, आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए

September 4, 2026
Next Post

RTI के तहत सीधे नहीं मिल सकती CCTV फुटेज, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा फैसला

Recent Posts

मेरठ में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, रोज 50 लाख की होती थी सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 5, 2026
0

मेरठ में पुलिस और सिगरेट निर्माता कंपनी आईटीसी की टीम ने नकली ब्रांडेड सिगरेट बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का...

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 5, 2026
0

मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति...

sanketik photo

सुलतानपुर में मोटरसाइकिल को डंपर ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 5, 2026
0

सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल...

Watch, भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान...

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

बरेली जिले में शादी के करीब चार महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group