बस्तर संभाग के सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा डंप किए गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है
सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में आज बेलपोच्चा से गोमपाड़ मार्ग के पास जंगल और पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ किलो वजनी दो टिफिन बम सहित चार बंडल कोडेक्स वायर, दस डेटोनेटर, सत्रह जिलेटिन, फ्यूज वायर और बिजली के तार बरामद किए गए।
वहीं, नारायणपुर जिले में जिला पुलिस बल और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने कल अदनार के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से दस राइफल, दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, तेरह बीजीएल शेल, सोलह कारतूस और करीब दो किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है।
इसी तरह, बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने कल थाना बासागुड़ा और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध नक्सली सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है।