Monday, August 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तिब्बत-नेपाल सीमा पर आई बाढ़ के बाद 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक में 49 भारतीय लापता

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 30, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


बीजिंग, चीन के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 26 अगस्त को नेपाल और तिब्बत के बीच मुख्य सीमा चौकियों में से एक जियारोंग पोर्ट पर अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 49 भारतीयों समेत 261 विदेशी नागरिकों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चीन के अधिकारियों ने जियारोंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ये 261 विदेशी नागरिक 23 देशों से हैं।

यह संवाददाता सम्मेलन विदेश मामलों, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन और आपातकालीन प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई तलाश और सूचनाओं के मिलान के बाद आयोजित किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है, उनमें नेपाल के 104, भारत के 49, लातविया के 33, अमेरिका के 18, ब्रिटेन के 15, कनाडा के छह, ऑस्ट्रेलिया के छह और दक्षिण अफ्रीका के चार लोग शामिल हैं।

इसके अलावा मलेशिया, जर्मनी और रूस के तीन-तीन, आयरलैंड, एस्टोनिया, फ्रांस, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के दो-दो तथा कजाखस्तान, फिनलैंड, लिथुआनिया, पुर्तगाल, यूक्रेन, स्पेन और हंगरी के एक-एक नागरिक भी लापता बताए गए हैं।

चीन और भारत के बीच संबंधों में सुधार के बाद बड़ी संख्या में भारतीय तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल होने के लिए तिब्बत पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि बाढ़ आने के समय कुछ भारतीय तीर्थयात्री तिब्बत-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन भवन में मौजूद थे। इस बाढ़ ने तिब्बत के जियारोंग काउंटी में भारी तबाही मचाई। सैलाब में पूरे आव्रजन भवन के डूबने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

बड़ी खबर= नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्योंग पोर्ट के पास बांध टूटने से भारी तबाही मच गई है ये प्रलय नहीं महाप्रलय के संकेत हैं।

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चीन द्वारा बनाए गए बांध के टूटने से फ़्लैश बाढ़ का और लाखों लोगों के जीवन पर खतरा बढ़ गया है।

दहशत में लोग अपने घरों को छोड़… pic.twitter.com/3OP0V0yzD1

— Jeetu Besla (@JeetuBesla) August 30, 2026

Tags: तिब्बत-नेपाल सीमा पर
Previous Post

यूपी की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

Next Post

चित्रकूट में मंदाकिनी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ से भारी तबाही

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए मणिराम छावनी में पूजी गई रजत शिला, ‘अब मथुरा की बारी है’ के नारों से गुंजायमान हुआ माहौल

August 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

PM Modi Kyrgyzstan Visit: बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट के साथ अमेरिका के विरोध पर भारत का कड़ा रुख

August 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

dark energy, exoplanets और एलियन ग्रहों की खोज करेगा नासा का ‘रोमन स्पेस टेलीस्कोप’, फाल्कन हेवी रॉकेट से अंतरिक्ष में रवाना

August 30, 2026
देश

केरलम: रिश्वत लेने के मामले में आबकारी उपायुक्त समेत सात अधिकारी निलंबित

August 30, 2026
Next Post

चित्रकूट में मंदाकिनी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ से भारी तबाही

Recent Posts

अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए मणिराम छावनी में पूजी गई रजत शिला, ‘अब मथुरा की बारी है’ के नारों से गुंजायमान हुआ माहौल

by Atul Narain Srivastava
August 30, 2026
0

अयोध्या में श्रावणी पर्व के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान...

PM Modi Kyrgyzstan Visit: बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट के साथ अमेरिका के विरोध पर भारत का कड़ा रुख

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 30, 2026
0

बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को किर्गिस्तान पहुंचे, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और...

dark energy, exoplanets और एलियन ग्रहों की खोज करेगा नासा का ‘रोमन स्पेस टेलीस्कोप’, फाल्कन हेवी रॉकेट से अंतरिक्ष में रवाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 30, 2026
0

केप कैनावेरल (अमेरिका), नासा की सबसे नयी और अत्याधुनिक अंतरिक्ष दूरबीन रविवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गई। इसका...

लखनऊ में BITS Pilani Admission Scam का पर्दाफाश: 46 लाख रुपये ठगने वाला मास्टरमाइंड यशराज बाजपेई एयरपोर्ट से अरेस्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 30, 2026
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिट्स-पिलानी में दाखिला कराने के नाम पर एक महिला से 46 लाख रुपये...

लखनऊ: शनिवार से लापता हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, ड्राइवर पर विरोधियों से मिलकर हत्या कराने का शक

by Atul Narain Srivastava
August 30, 2026
0

राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group