Saturday, August 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CNG Rates: पश्चिम एशिया संकट का असर, दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के दाम

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली,इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार को दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की। कंपनी ने इसके पीछे नए सिरे से उपजे पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य से गैस कार्गो की आवाजाही में आए व्यवधानों के चलते एलएनजी कीमतों में आई भारी तेजी का हवाला दिया।

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत पहले के 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वृद्धि 29 अगस्त की सुबह छह बजे से प्रभावी है।

इस वृद्धि के साथ इस साल दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में कुल बढ़ोतरी लगभग 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। साल की शुरुआत में दिल्ली में सीएनजी की कीमत 77.09 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मई में इसे चार किस्तों में कुल छह रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया था, जिससे शनिवार की बढ़ोतरी से पहले कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

नोएडा और गाजियाबाद जैसे आसपास के शहरों में भी कीमतें बढ़ाई गई हैं। अब नोएडा में सीएनजी की कीमत 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम, गाजियाबाद में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 92.01 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वैट जैसे स्थानीय करों के आधार पर दरें अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं।

दिल्ली में घरेलू रसोई में खाना पकाने के लिए पाइप के जरिए पहुंचाई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमत 49.59 रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) पर अपरिवर्तित बनी हुई है।

आईजीएल ने कहा कि जुलाई से वैश्विक एलएनजी की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं क्योंकि नए सिरे से उभरे संकट ने इस रणनीतिक जलमार्ग के जरिए एलएनजी कार्गो की आवाजाही को प्रभावित किया है।

Tags: CNG Rates: पश्चिम एशिया संकट
Previous Post

Kajari Teej 2026 : 30 या 31 अगस्त? जानें कजरी तीज की सही तिथि, उदया तिथि और पूजन विधि

Next Post

FSSAI Proposal in Supreme Court: अनहेल्दी डिब्बाबंद खाने की अब तुरंत होगी पहचान, पैकेट के सामने दिखेगा लाल रंग का चेतावनी निशान

Related Posts

देश

FSSAI Proposal in Supreme Court: अनहेल्दी डिब्बाबंद खाने की अब तुरंत होगी पहचान, पैकेट के सामने दिखेगा लाल रंग का चेतावनी निशान

August 29, 2026
देश

Kajari Teej 2026 : 30 या 31 अगस्त? जानें कजरी तीज की सही तिथि, उदया तिथि और पूजन विधि

August 29, 2026
अंतराष्ट्रीय

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, ‘हाई-फाइव, मुस्कान और ढेर सारा प्यार’

August 28, 2026
Next Post

FSSAI Proposal in Supreme Court: अनहेल्दी डिब्बाबंद खाने की अब तुरंत होगी पहचान, पैकेट के सामने दिखेगा लाल रंग का चेतावनी निशान

Recent Posts

रूदौली बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद पर राम मिलन यादव व महामंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी विजयी घोषित

by Atul Narain Srivastava
August 29, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राम मिलन यादव व महामंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी विजयी...

गोरखपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल प्रबंधक के बेटे पर मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक निजी बालिका माध्यमिक विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा (15) का चार...

sanketik photo

AMU के स्‍नातक छात्र ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में स्नातक के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

FSSAI Proposal in Supreme Court: अनहेल्दी डिब्बाबंद खाने की अब तुरंत होगी पहचान, पैकेट के सामने दिखेगा लाल रंग का चेतावनी निशान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने ऐसे खाद्य उत्पादों के...

CNG Rates: पश्चिम एशिया संकट का असर, दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के दाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

नयी दिल्ली,इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार को दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 3.89 रुपये प्रति...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group