Friday, August 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: डंपर और ऑल्टो कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर और ऑल्टो कार की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस भीषण दुर्घटना में आठ साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। लखनऊ से बहराइच की तरफ जा रही ऑल्टो कार को सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी। टक्कर की जोरदार आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मसौली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बड़ागांव पहुंचाया। सीएचसी बड़ागांव में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एक महिला समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में बची 8 साल की बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार सवार सभी लोग राजधानी लखनऊ के कमता (आदर्श नगर) इलाके के निवासी थे। जिस ऑल्टो कार से हादसा हुआ, वह आदर्श नगर, कमता निवासी मोहम्मद शरीफ के नाम पर पंजीकृत है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई और डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

pic.twitter.com/oXUX6x9sj8

— Barabanki Police (@Barabankipolice) August 25, 2026

Tags: बाराबंकी में भीषण सड़क
Previous Post

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को राहत: सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई पर लगाई रोक, UP सरकार को नोटिस

Next Post

Kriti Sanon Jewelry Ad Controversy: कृति सैनन के एड पर मचा बवाल, कंगना रनौत बोलीं- ‘यह विज्ञापन जानबूझकर असहज करने वाला’

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में मुठभेड़ के बाद दो शातिर आभूषण चोर गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में डंपर में घुसी रोडवेज बस; बच्ची समेत दो की मौत, 24 घायल

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव पर कार्रवाई, 11 डीजे वाहन जब्त

August 28, 2026
Next Post

Kriti Sanon Jewelry Ad Controversy: कृति सैनन के एड पर मचा बवाल, कंगना रनौत बोलीं- 'यह विज्ञापन जानबूझकर असहज करने वाला'

Recent Posts

बलिया में मुठभेड़ के बाद दो शातिर आभूषण चोर गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बलिया जिले की भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिहार निवासी दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के...

बुलंदशहर में डंपर में घुसी रोडवेज बस; बच्ची समेत दो की मौत, 24 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत...

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

फिरोजाबाद, रक्षाबंधन मनाने के लिए गुरुग्राम से अपने गांव लौट रही एक दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

बरेली में तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव पर कार्रवाई, 11 डीजे वाहन जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बरेली में बारावफात के दौरान निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव के...

Toxic Movie Review & Collection: 500 करोड़ी ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, गालियां ही गालियां, एडल्ट सीन पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

मुंबई, ‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group