Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

ग्लासगो, स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज हो गया है जिसमें महासागरों को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश भी दिया गया।

किंग चार्ल्स तृतीय ने उस संदेश को जोर से पढ़ा जिसे उन्होंने पिछले साल मार्च में बकिंघम पैलेस में ‘किंग्स बैटन’ में रखा था। यह संदेश तब से 500 दिनों की वैश्विक मशाल रिले के दौरान राष्ट्रमंडल से जुड़े सभी 74 सदस्य देशों से होकर गुजरा था।

अपना संदेश देने से पहले किंग चार्ल्स तृतीय ने राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इन खेलों की शुरुआत की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हमारे सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

आप सभी देश की उम्मीदों और 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाओं के साथ मैदान में उतर रहे हैं। देश के हर नागरिक का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद आपके साथ है…(1/2) pic.twitter.com/mw7KM3iowY

— Vinod kumar Upadhyay (@babbuvinod4bjp) July 24, 2026

ब्रिटिश सम्राट ने कहा कि इस बैटन में एक अतिरिक्त संदेश भी था जिसमें महासागरों और जलमार्गों को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने के प्रयासों का आग्रह किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘इन खेलों की मशाल रिले ने एक और संदेश दिया है। हमारे महासागरों और जलमार्गों को नुकसान पहुंचाने वाले और मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले प्लास्टिक प्रदूषण को दूर करने में मदद करना।

उद्घाटन समारोह में स्कॉटलैंड की पारंपरिक विरासत को समकालीन पॉप, रैप और इलेक्ट्रॉनिक संगीत के साथ मिश्रित किया गया।

इस उद्घाटन समारोह की विशेषता यह थी कि इसे विशाल खुले स्टेडियम के बजाय 14,300 लोगों की क्षमता वाले इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। ऐसा राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार हुआ है।

यही नहीं सभी 74 देश के खिलाड़ी कार्यक्रम के आखिर में नहीं बल्कि शुरुआत में ही परेड करते हुए स्टेडियम में पहुंचे। भारतीय दल का नेतृत्व ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने किया।

भारत के पुरुष गहरे नीले रंग (नेवी ब्लू) का सूट पहने हुए थे जबकि महिला खिलाड़ी साड़ी और ब्लेज़र में थीं। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भारतीय दल का स्वागत किया।

जैसे ही 74 ‘बैटन’ को स्कॉटलैंड के मूल वनस्पतियों से सुसज्जित 200 वर्ग मीटर के एक उद्यान में लगाया गया, पाइप बैंड ने ‘फ्लावर ऑफ स्कॉटलैंड’ की प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

पाइप बैंड ने इससे पहले खिलाड़ियों की परेड के दौरान ‘इलेक्ट्रो फोल्क’ जोड़ी वाल्टोस तथा स्कॉटिश कलाकारों नाथन इवांस, टॉम वॉकर और केटी टुनस्टॉल के साथ शानदार प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। अभिनेता सैम ह्यूगन ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

राजा चार्ल्स तृतीय ने कहा, ‘‘यह शहर 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों की गौरवपूर्ण मेजबानी के बाद एक बार फिर राष्ट्रमंडल परिवार का गर्मजोशी और तहेदिल से स्वागत करता है। खेल और अपनी धरती के प्रति प्रेम साझा करते हुए, आइए हम अपने परिवार और एक-दूसरे के लिए एक सामंजस्यपूर्ण और स्थायी भविष्य का निर्माण करें।

इस कार्यक्रम के ‘वर्कशॉप ऑफ द वर्ल्ड’ नामक एक खंड में ऐतिहासिक वस्त्र उत्पादन से प्रेरित नृत्यकला का प्रयोग किया गया था, जिसमें ट्वीड कपड़े की हस्तशिल्प करते समय महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले लयबद्ध गेलिक (आयरलैंड और स्कॉटलैंड की प्राचीन भाषा) गीतों को शामिल किया गया था।

इस क्रम में क्लाइड नदी पर जहाज निर्माण, प्रारंभिक लोकोमोटिव इंजीनियरिंग और आधुनिक हरित प्रौद्योगिकी को दर्शाने वाले औद्योगिक दृश्यों का समावेश किया गया।

समारोह के दौरान ग्लासगो की समकालीन कला और शहरी संस्कृति पर ध्यान केंद्रित किया गया। जिम्बाब्वे में जन्मीं और ग्लासगो में रहने वाली रैपर एयवे ने गायिका गाइया के साथ मंच साझा किया।

गायक-गीतकार कैलम बीटी ने ‘यस सर, आई कैन बूगी’ नामक डिस्को ट्रैक प्रस्तुत किया। छह बार के ओलंपिक साइकिलिंग चैंपियन और 2025 में किंग्स बैटन रिले की शुरुआत करने वाले सर क्रिस होय ने भी उद्घाटन समारोह के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परंपरा के अनुसार मंच के केंद्र में राष्ट्रमंडल ध्वज फहराया गया, इसके बाद स्कॉटलैंड के लॉन बॉल खिलाड़ी पॉल फोस्टर, बास्केटबॉल खिलाड़ी रॉबिन लव और लेस्ली रॉय ने खिलाड़ियों की तरफ से शपथ पढ़ी।

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे ने कहा, ‘‘ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन के लिए नए अध्याय की शुरुआत है। उद्घाटन समारोह ने ऐसे खेलों की नींव रखी है जो विश्व स्तर पर लोगों को एकजुट करने में राष्ट्रमंडल खेलों की अनूठी क्षमता का परिचायक है।

इन खेलों की मेजबानी पहले ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को करनी थी लेकिन अनुमानित लागत में वृद्धि के कारण वह 2023 में मेजबानी से हट गया था। इसके बाद ग्लासगो को मेजबानी सौंपी गई लेकिन इससे कई खेलों को हटा दिया गया। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में केवल 10 खेल ही शामिल हैं। भारत इनमें से आठ खेलों में भाग लेगा। इसके अलावा इसमें छह पैरा खेल भी शामिल हैं।

इन खेलों को चार स्थानों स्कॉटस्टाउन स्टेडियम, स्कॉटिश इवेंट कैंपस, ग्लासगो इंटरनेशनल एरिना और टोलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

Tags: राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग
Previous Post

शामली में युवती की हत्या के आरोप में माता-पिता गिरफ्तार

Next Post

नोएडा: महिला दोस्त से जुड़े विवाद में दो सहकर्मियों के बीच झड़प, एक की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

September 9, 2026
Next Post

नोएडा: महिला दोस्त से जुड़े विवाद में दो सहकर्मियों के बीच झड़प, एक की मौत

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group