Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

One Day International: रूट की शानदार पारी से इंग्लैंड ने भारत को हराकर श्रृंखला बराबर की

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 17, 2026
in खेल, देश
0

जो रूट ने सूत्रधार की भूमिका निभाकर नाबाद 99 रन की शानदार पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

इस मैच में सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा के संघर्ष को देखते हुए उनके भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। रोहित ने 47 गेंद पर 26 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

रूट ने 133 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 99 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। श्रृंखला का आखिरी मैच रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा और माना जा रहा है कि यह रोहित का आखिरी मैच हो सकता है।

भारतीय बल्लेबाज दूसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और पूरी टीम 44 ओवरों में 233 रन पर आउट हो गई। विराट कोहली (65) और श्रेयस अय्यर (66) ने यह सुनिश्चित किया कि अन्य बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी गेंदबाजों के पास कुछ मौका बना रहे।

इसके जवाब में रूट ने आदर्श पारी खेली। उन्होंने दिखाया कि तेज उछाल वाली पिच पर लक्ष्य का पीछा कैसे किया जाता है।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड को शुरू में झटके दिए और एक समय उसका स्कोर पांच विकेट पर 125 रन था। लेकिन रूट की विल जैक्स (30) के साथ छठे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी ने मैच को इंग्लैंड के पक्ष में कर दिया। इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में छह विकेट पर 235 रन बनाकर जीत हासिल की।

रूट शतक के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन गस एटकिंसन ने विजयी चौका लगाकर उन्हें शतक बनाने से रोक दिया।

इससे पहले रोहित एक बार फिर कड़ी निगरानी में आ गए। हर डॉट बॉल से उन पर दबाव बढ़ता जा रहा था। विपक्षी टीमों ने उनकी तकनीक की खामियों को भांप लिया है और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पूर्व भारतीय कप्तान के लिए परेशानी खड़ी करने के लिए तुरंत मैदान में उतारे जाते हैं।

एटकिंसन की गेंद पर एक छक्का लगाने के अलावा रोहित ने कोई भी शॉट आत्मविश्वास से नहीं खेला।

सैम करन की छह गेंदों पर एक भी रन न मिलने के बाद वह आदिल राशिद का सामना भी नहीं कर पाए। विल जैक्स ने उनकी पारी का अंत कर दिया, जब उनका स्वीप शॉट बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर जोस बटलर के लिए एक आसान कैच में बदल गया।

जोफ्रा आर्चर (10 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट) के घातक स्पेल से भारतीय टीम का मध्यक्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया जिसमें 26 गेंद में 15 रन के अंदर चार विकेट गिर गए। एटकिंसन ने 50 रन देकर तीन विकेट जबकि साकिब महमूद ने 52 रन देकर दो विकेट लिए।

कोहली की 66 गेंद की पारी में आठ चौके शामिल थे जिनमें आर्चर की गेंद पर लगाया गया ‘बैक-ड्राइव’ सबसे खूबसूरत था।

उप-कप्तान श्रेयस अय्यर भारत के लिए बल्लेबाजी के नायक साबित हुए जिन्होंने 71 गेंद में पांच चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने शॉर्ट पिच गेंदों का अच्छी तरह सामना किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला। उन्होंने आर्चर की गेंद पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (30 गेंद में 31 रन) ने छह चौके जड़े। एटकिंसन की गेंद को हवा में खेलकर गिल कैच आउट हो गए।

ईशान किशन (एक) की तकनीक से जुड़ी कमियां फिर उजागर हुई जिसमें ज्यादा उछाल वाली गेंदों को खेलने में उनकी अक्षमता भी दिखी। सैम करन की एक साधारण सी बाउंसर पर वह आउट हो गए।

कोहली और अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। लेकिन आर्चर की एक गेंद ने खेल का रूख बदल दिया जो कोहली के बल्ले के ऊपरी हिस्से से छूकर हवा में उछल गई और थर्ड मैन पर खड़े खिलाड़ी ने उनका कैच लपक लिया।

अय्यर शानदार फॉर्म में थे और ऐसा लग रहा था कि उन्होंने शॉर्ट गेंदों का सामना करने के लिए अपने खेल में सुधार किया है। लेकिन वॉशिंगटन सुंदर (02), अक्षर पटेल (01) और शिवम दुबे (00) जैसे बल्लेबाज बेबस नजर आए और भारत का स्कोर सात विकेट पर 194 रन हो गया। इससे भारत की चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई।

Tags: रूट की शानदार पारी से इंग्लैंड ने
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट में स्वयं पैरवी करने वाले पक्षकारों के मामलों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण रोक

Next Post

Argentine President’s Superstitions: विश्व कप फाइनल देखने नहीं जाएंगे, जैकेट उतारी और गोल!

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

Argentine President's Superstitions: विश्व कप फाइनल देखने नहीं जाएंगे, जैकेट उतारी और गोल!

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group