Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

साध्वी ऋतम्भरा: भगवान के धन पर गिद्ध दृष्टि रखना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 14, 2026
in अयोध्या, देश
0
साध्वी ऋतम्भरा: भगवान के धन पर गिद्ध दृष्टि रखना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने!

मथुरा, राम मंदिर आंदोलन में शामिल रही साध्वी ऋतम्भरा ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि भगवान के धन पर ‘गिद्ध दृष्टि’ रखना ‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना है।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।

ऋतम्भरा, सोमवार शाम वृन्दावन मार्ग पर स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में आयोजित कथा में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। उन्होंने इस अवसर पर विजय मारू की पुस्तक ‘रिटायर्ड-60 नॉट आउट’ का विमोचन भी किया।

यह पुस्तक वरिष्ठ नागरिकों के जीवन, उनकी चुनौतियों और संभावनाओं पर आधारित है।

ऋतम्भरा ने इस दौरान संवाददाताओं से कहा, “राम मंदिर निर्माण में समाज के हर वर्ग ने श्रद्धापूर्वक योगदान दिया। लोगों ने इसके लिए 500 वर्षों तक संघर्ष किया। यहां तक कि अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए, लेकिन अफसोस है कि चढ़ावा चोरी करने वालों ने पूर्वजों के तप को भी ध्यान में नहीं रखा बल्कि उन्होंने तो लोगों द्वारा भगवान के लिए दिये गये धन पर गिद्ध दृष्टि रखी।

उन्होंने दुखी स्वर में कहा, “भगवान के धन पर गिद्ध दृष्टि रखना हम सबके लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं इससे बेहद दुखी हूं। उम्मीद करती हूं कि ऐसी व्यवस्था बनेगी, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।

ऋतम्भरा ने चढ़ावे की कथित चोरी मामले में निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताते हुए कहा कि मामले का जल्द खुलासा हो और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने।

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोप में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Tags: साध्वी ऋतम्भरा: भगवान के धन पर गिद्ध दृष्टि
Previous Post

लखनऊ में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र ने अपने कमरे में रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित आत्महत्या

Next Post

संभल के मधन गांव में कब्रिस्तान भूमि पर ईदगाह!; कब्रिस्तान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
संभल के मधन गांव में कब्रिस्तान भूमि पर ईदगाह!; कब्रिस्तान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त

संभल के मधन गांव में कब्रिस्तान भूमि पर ईदगाह!; कब्रिस्तान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त

Recent Posts

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें...

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी...

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group