Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Norway को हराकर England विश्व कप सेमीफाइनल में, Bellingham के दो गोल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 12, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0
Norway को हराकर England विश्व कप सेमीफाइनल में, Bellingham के दो गोल

जूड बेलिंगहम के दो गोल की मदद से इंग्लैंड ने एर्लिंग हालैंड की नॉर्वे को 2 . 1 से हराकर 2018 के बाद पहली बार विश्व कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में जगह बना ली। बेलिंगहम ने अतिरिक्त समय के तीसरे मिनट में विजयी गोल से पहले शुरूआती हाफ में बराबरी का गोल भी किया था।

रीयाल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर के अब हैरी केन के बराबर छह गोल हो गए हैं और वह आठ गोल करने वाले फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड (सात गोल) से ही पीछे हैं । इस विश्व कप के हर मैच में गोल करने वाले छह फुट पांच इंच लंबे हालैंड का जादू इस मैच में नहीं चल सका।

उन्होंने अंतिम 16 के मुकाबले में सह मेजबान मैक्सिको के खिलाफ भी दो गोल किये थे।

पिछले 60 साल में खिताब नहीं जीत सकी विश्व कप 1966 विजेता इंग्लैंड का सामना अब अर्जेंटीना से होगा जिसने अतिरिक्त समय में स्विटजरलैंड को 3 . 1 से हराया।

जीत के बावजूद कोच थॉमस ट्यूशेल टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखे। उन्होंने फॉक्स स्पोर्ट्स को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ हमने इस मुकाबले को खुद कठिन बना दिया । हम जीत गए और सेमीफाइनल में पहुंचना शानदार है लेकिन मैं प्रदर्शन से कतई खुश नहीं हूं।

नॉर्वे के लिये आंद्रियास श्जेलडेरप ने 36वें मिनट में गोल करके टीम को बढत दिला दी । इसके साथ ही इंटरनेट पर ‘वाइकिंग रो’ ( नॉर्वे का जश्न मनाने का अनूठा अंदाज) छा गया।

नॉर्वे और मैनचेस्टर सिटी के स्टार एर्लिंग हालैंड इस विश्व कप में पहली बार एक भी गोल नहीं कर सके । दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में उनकी जगह जोर्गन स्ट्रांड लारसेन को उतारा गया।

नॉर्वे ने 56वें मिनट में 2 . 1 की बढत बना ली थी जब टोरबोर्न हेगेम ने कॉर्नर किक पर रिबाउंड पर गोल किया लेकिन वीडियो रिव्यू के बाद उसे अमान्य कर दिया गया क्योंकि हालैंड ने बॉक्स के भीतर फाउल किया था । पहले हाफ में हालैंड ने हेडर लगाया जिसे गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड ने रोक लिया था।

बेलिंगहम ने बराबरी का गोल किया तो इंग्लैंड के समर्थकों में जोश का संचार हो गया । दर्शक दीर्घा में इंग्लैंड के महान खिलाड़ी डेविड बैकहम और मिक जागेर भी बैठे थे।

बेलिंगहम के स्कोर बराबर करने से ठीक पहले नॉर्वे के गोल किक के दौरान गेंद हवा में लगे कैमरे के केबल से टकराती हुई दिखी और फिर इंग्लैंड के इलियोट एंडरसन के पैरों के पास गिरी। इसके बाद गेंद बेलिंगहम के पास पहुंची, जिन्होंने एक लो शॉट मारकर गेंद को दूर वाले पोस्ट की तरफ भेजा और गोलकीपर ओर्जन नाइलैंड रोक नहीं सके । नियमों के अनुसार अगर गेंद के केबल से टकराने का पता चल जाता तो खेल रोक दिया जाता और गेंद पर नियंत्रण तय करने के लिए ‘ड्रॉप बॉल’ का इस्तेमाल किया जाता।

फीफा ने बाद में कहा कि गेंद में लगे सेंसर ने संकेत दिया कि वह केबल से टकराई नहीं है।

मैच शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्ष के मिडफील्डर जेडेन एडम्स को श्रृद्धांजलि देने के लिये मौन रखा गया । एडम्स का शनिवार को निधन हो गया था।

Tags: Norway को हराकर England
Previous Post

गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post

भोपाल के ट्विशा मौत मामले में AIIMS ने CBI को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post
भोपाल के ट्विशा मौत मामले में AIIMS ने CBI को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

भोपाल के ट्विशा मौत मामले में AIIMS ने CBI को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group