Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Argentina’s extra time goals: Switzerland को 3-1 से हराकर Argentina सेमीफाइनल में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 12, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

अतिरिक्त समय में जूलियन अल्वारेज और लौतारो मार्तिनेज के गोल की मदद से मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3 . 1 से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा हालांकि यह मुकाबला उतना आसान नहीं था जिनका सोचा जा रहा था।

विश्व कप में लगातार गोल करने का लियोनेल मेस्सी का नौ मैचों का सिलसिला टूट गया लेकिन लगातार दूसरे खिताब से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं । सेमीफाइनल में उसे इंग्लैंड से खेलना है जिसने नॉर्वे को 2 . 1 से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना स्पेन से होगा और पहली बार फीफा रैंकिंग की शीर्ष चारों टीमें विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

अर्जेंटीना के लिये मेस्सी की कॉर्नर किक पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने पहला गोल किया था । दूसरा हाफ काफी नाटकीय रहा और एक बार फिर रैफरी के फैसले के बाद आलोचक मुखर हो जायेंगे कि टूर्नामेंट में अर्जेंटीना का पक्ष लिया जा रहा है।

स्विटरजलैंड ने 67वें मिनट में डैन एनडोये के गोल की मदद से बराबरी की थी जब ब्रील एम्बोलो से टकराने के कारण लिएंड्रो पेरेदेस को येलो कार्ड दिखाया गया । वीडियो से हालांकि जाहिर था कि स्विस खिलाड़ी एम्बोलो अर्जेंटीना के मिडफील्डर से टकराने से पहले ही गिर रहे थे । एम्बोलो को मैच में पहले ही येलो कार्ड मिल चुका था जो उसे रेडकार्ड में बदल दिया गया । स्विटजरलैंड को आखिर में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

इस विश्व कप में दूसरी बार येलो कार्ड का फैसला बदला गया है । नियमों के अनुसार अगर गलत खिलाड़ी को येलो या रेडकार्ड मिलता है तो वीडियो सहायक रैफरी दखल दे सकता है।

विश्व कप में लगातार 12वां मैच जीतने वाली अर्जेंटीना टीम नॉकआउट चरण में कमजोर नजर आई । केप वर्दे जैसे छोटे से देश के खिलाफ उसका मुकाबला अतिरिक्त समय तक खिंचा । वहीं मिस्र के खिलाफ 79वें मिनट तक टीम 2 – 0 से पिछड़ रही थी।

पिछले 72 साल में पहली बार विश्व कप क्वार्टर फाइनल खेल रही स्विस टीम कभी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची है और अब तक आठ मुकाबलों में एक बार भी अर्जेंटीना को हरा नहीं सकी है।

अर्जेंटीना पिछले एक महीने से कंसास सिटी में है और हजारों नये प्रशंसक बना लिये हैं । कुछ सप्ताह पहले अल्जीरिया के खिलाफ मैच में उन्होंने यहां मेस्सी को हैट्रिक लगाते देखा था। बेहद गर्मी और उमस के बीच यह विश्व कप का 100वां और आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच था।

अब तक पांच मैचों में सिर्फ तीन गोल गंवाने वाली स्विस टीम ने शुरूआती मिनटों में दबदबा बनाने की कोशिश की । लेकिन टूर्नामेंट में अब तक फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे के साथ सर्वाधिक आठ गोल कर चुके मेस्सी ने कलात्मक खेल दिखाते हुए कॉर्नर किक हासिल की और मैक एलिस्टर को गेंद सौंपी जिन्होंने अर्जेंटीना को बढत दिलाई।

स्विटजरलैंड को अपने स्ट्राइकर जोहान मोंजाबी की कमी खली जो घुटने की चोट के कारण बाहर थे।दूसरे हाफ में स्विस टीम ने लगातार हमले बोले और रिकार्डो रौड्रिगेज के पास पर एनडोये ने बराबरी का गोल दाग दिया । इसके कुछ देर बाद ही हालांकि एम्बोलो को रेडकार्ड मिला।

निर्धारित समय तक स्कोर 1 . 1 से बराबर रहने के बाद मुकाबला अतिरिक्त समय तक गया।

Tags: Argentina's extra time goals
Previous Post

बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, विशाखापत्तनम में महसूस हुए झटके

Next Post

अमेरिका का ईरान पर हमलों का नया दौर, ईरान की जवाबी कार्रवाई में बहरीन, कतर और यूएई निशाने पर

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

September 9, 2026
Next Post

अमेरिका का ईरान पर हमलों का नया दौर, ईरान की जवाबी कार्रवाई में बहरीन, कतर और यूएई निशाने पर

Recent Posts

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group