वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गयी। हनाई स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड पर आज एक टूरिस्ट स्पीडबोट के पलट जाने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। नाव पर कुल 32 भारतीय सवार थे।
भारतीय दूतावास ने कहा कि तलाश और बचाव अभियान जारी है तथा उसने इस घटना के सिलसिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये हैं। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी घटना की पूरी जानकारी का पता लगा रहे हैं।
दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक दुखद घटना में, वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गयी।
उसने कहा कि जानकारी और मदद मुहैया कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।
वियतनाम के phú quốc द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा
रही एक नाव पलट गई. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने सर्च और
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है pic.twitter.com/ziy6ARO3Rs
— Vijay Chandra,siva (@Vijaychandra333) July 11, 2026










