Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 10, 2026
in देश
0
अवैध कफ सिरप कारोबार: आजमगढ़ में दवा दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी

केंद्र ने उन दवाओं को लाइसेंस संबंधी छूट के दायरे से बाहर कर दिया है जिनमें 12 प्रतिशत से अधिक इथाइल अल्कोहल होता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन दवाओं के गलत उपयोग और नशे के लिए इनके इस्तेमाल को रोकने के मकसद से इन्हें सख्त नियामकीय निगरानी के दायरे में लाया गया है। इस निगरानी के तहत लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है और डॉक्टर का पर्चा दिखाकर ही इन्हें खरीदा-बेचा जा सकेगा।

मंत्रालय ने बताया कि इलायची, अदरक और अन्य सुगंधित पदार्थों से बनी दवाओं समेत कुछ खास दवाओं को औषधि नियम, 1945 की अनुसूची ‘के’ के तहत लाइसेंस लेने की अनिवार्यता से छूट दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार, कुछ दवाओं में इथाइल अल्कोहल की मात्रा काफी अधिक होती है। कुछ मामलों में यह मात्रा 80 से 90 प्रतिशत तक पाई गई है, जिसके कारण नशे के लिए इनके इस्तेमाल की आशंका रहती है। मंत्रालय ने बताया कि इस बारे में कुछ राज्य सरकारों से भी जानकारी मिली थी।

सरकार ने इस समस्या को दूर करने के लिए व्यवस्था की है कि 30 मिलीलीटर से अधिक मात्रा वाली ऐसी सभी दवाएं, जिनमें 12 प्रतिशत से अधिक इथाइल अल्कोहल हो, अब अनुसूची ‘के’ के तहत दी गई छूट के दायरे में नहीं आएंगी।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसी दवाओं के लिए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत जरूरी लाइसेंस लेना होगा।

संशोधन के तहत इन दवाओं को औषधि नियम, 1945 की अनुसूची ‘एच1’ में भी शामिल किया गया है। इसके तहत ऐसी दवाएं केवल पंजीकृत चिकित्सक का पर्चा दिखाकर ही खरीदी एवं बेची जा सकेंगी और उनकी बिक्री का रिकॉर्ड भी अधिक सख्ती से रखना होगा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस संशोधन से अल्कोहल वाली इन दवाओं पर निगरानी मजबूत होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि इनकी आपूर्ति केवल विनियमित दवा आपूर्ति व्यवस्था के जरिये ही हो।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे इन दवाओं के गलत इस्तेमाल की आशंका काफी कम होगी और साथ ही इलाज के वैध उद्देश्य से इनकी उपलब्धता भी बनी रहेगी।’’

सूत्रों ने बताया कि इन संशोधनों का मकसद औषधि नियमों की अनुसूची ‘के’ के उस हिस्से में बदलाव करना है, जिसका देश के कुछ हिस्सों में गलत इस्तेमाल किया जा रहा था।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस प्रावधान के तहत इलायची, अदरक और अन्य मसालों से बनी कुछ दवाओं को अल्कोहल की तय सीमा से छूट मिली हुई थी। इस छूट के कारण कुछ ऐसे उत्पाद बेचे जा रहे थे जिनमें इथाइल अल्कोहल की मात्रा 80 प्रतिशत तक थी लेकिन उन्हें दवा के रूप में बेचा जा रहा था।’’

प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य एथिल अल्कोहल वाली सभी तरह की दवाओं के लिए एक समान नियामकीय व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

औषधि नियमों के मौजूदा प्रावधानों में कई पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की दवाओं में अल्कोहल की सीमा पहले से तय है।

नियम 161 के तहत आयुर्वेदिक, सिद्ध और यूनानी सिरप में अधिकतम 16 प्रतिशत अल्कोहल की अनुमति है। नियम 106बी के तहत होम्योपैथिक दवाओं में अल्कोहल की मात्रा 12 प्रतिशत तक सीमित है।

संशोधन में प्रस्ताव किया गया है कि 12 प्रतिशत से अधिक इथाइल अल्कोहल वाली दवाएं केवल इस आधार पर अनुसूची ‘के’ के तहत छूट का दावा नहीं कर सकेंगी कि उनमें इलायची, अदरक या अन्य मसाले शामिल हैं।

Tags: अल्कोहल की 12 प्रतिशत से
Previous Post

अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभद्र व्यवहार पर याचिकाकर्ता को अदालत कक्ष से निकाला

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगाया प्रतिबंध
देश

मोबाइल ऐप पर अश्लील विज्ञापन?; कानूनों का उल्लंघन करने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद

July 24, 2026
Next Post
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभद्र व्यवहार पर याचिकाकर्ता को अदालत कक्ष से निकाला

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभद्र व्यवहार पर याचिकाकर्ता को अदालत कक्ष से निकाला

Recent Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक के मामलों में...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जताई, जिनमें पुलिस पर...

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

संभल जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को जुमे की नमाज अदा...

शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

सुलतानपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण के मामले में अदालत के आदेश...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सूचना एवं  प्रसारण मंत्रालय ने टीवी रेटिंग नीति2026 जारी की है, जो भारत में टेलीविज़न रेटिंग को विनियमित करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश तय करती है। यह नीति टीवी रेटिंग सेवाएँ देने वाली एजेंसियों के पंजीकरण, संचालन, ऑडिट और निगरानी के लिए स्पष्ट मानक तय करती है, जिसका उद्देश्य दर्शक मापन में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। टीवी रेटिंग नीति 2026 ने भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिए 16 जनवरी 2014 के विद्यमान दिशानिर्देश की जगह ली है। नीति के तहत किए गए प्रमुख सुधारों में शामिल हैं: नेटवर्थ की शर्त को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये करना; कनेक्टेड टीवी और ओटीटी  प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध टीवी चैनलों सहित कई प्लेटफॉर्म पर टेक्नोलॉजी-न्यूट्रल दर्शक मापन; मीटर वाले घरों की संख्या 50,000 से बढ़ाकर 80,000 करके सैंपल साइज़ बढ़ाना; हर तीन साल में एस्टैब्लिशमेंट सर्वे; व्यूअरशिप डेटा की गणना में लैंडिंग पेज को शामिल न करना; vi, सालाना स्वतंत्र ऑडिट; और .vii नियमों का पालन न करने पर अलग-अलग स्तर का जुर्माना ढांचा। अनुशंसित सुरक्षा उपायों में क्रॉस-होल्डिंग पर रोक, एजेंसी के बोर्ड में कम से कम 33 प्रतिशत स्वतंत्र डायरेक्टर की ज़रूरत, हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट) की स्थिति पैदा करने वाली कंसल्टेंसी या सलाह देने वाली गतिविधियों पर रोक, सुरक्षा मंज़ूरी की आवश्यकता और रेटिंग एजेंसियों की कामकाज और संचालन संबंधी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट और पारदर्शिता की ज़िम्मेदारियाँ शामिल हैं। इस नीति के तहत, भारत में टेलीविज़न रेटिंग के कारोबार में लगी किसी भी संस्था को कुछ अतिरिक्त शर्तों का पालन करना होगा और नई पॉलिसी के तहत पंजीकरण कराना होगा। अभी तक, नई नीति के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group