Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अखिलेश यादव ने राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के कॉल रिकॉर्ड की जांच की मांग

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (सीडीआर) की जांच किए जाने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इनमें से ‘‘99.9 प्रतिशत’’ लोगों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंध पाए जाएंगे।

यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर चुनावी फायदे को धार्मिक मूल्यों से ऊपर रखने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि अगर यह जांच हो जाए तो भाजपा में ‘‘भगदड़’’ मच जाएगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) द्वारा जांच किए जाने का मुद्दा ‘‘हर घर में’’ चर्चा का विषय बन गया है।

यादव ने कहा, ‘‘मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए। जैसे ही सीडीआर की जांच होगी, उनमें से 99.9 प्रतिशत लोग भाजपा के ही निकलेंगे। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि तब भाजपा के भीतर कैसी भगदड़ मचेगी। पार्टी छोड़ने का सिलसिला पहले ही शुरू हो चुका है और कई लोग हमसे संपर्क भी करने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर चुनावी सुविधा के लिए अपनी विचारधारा तक बदल डालने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भाजपा मतों के लिए अपने विचार बदल लेती है। उनके लिए धर्म से ज्यादा पैसा जरूरी है। हमने देखा है कि (अयोध्या में) क्या हुआ है। जिन लोगों ने जिम्मेदारी सौंपी थी, वे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि जिन्हें जिम्मेदारी दी गई थी, वे सवालों का सामना कर रहे हैं। वे लोग कहां हैं जिन्होंने (राम मंदिर में) जिम्मेदारियां दी थीं?’’

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि इस घटना से दुनियाभर में सनातन धर्म के अनुयायी चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा सनातन समाज चिंतित है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में पूजा जाता है, लेकिन भाजपा ने अपने राजनीतिक हितों के लिए उन आदर्शों को तोड़-मरोड़ दिया है।

यादव ने आरोप लगाया कि भक्तों द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘सनातन धर्म में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे को चुराने से बड़ा कोई पाप नहीं है। उन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है। सनातन धर्म को मानने वाले लोग आस्था के मामलों को लेकर बहुत भावुक होते हैं।

यादव ने भाजपा नेता एवं सांसद निशिकांत दुबे द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाया कि आरोप लगने के बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद के खिलाफ कोई प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई।

दुबे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव के संबंध चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपी रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव से हैं। यादव ने कहा, ‘‘पक्ष के खिलाफ तो मुकदमे दर्ज हो रहे हैं लेकिन विपक्ष के मुकदमे दर्ज नहीं किए जा रहे।’’

इससे पहले, यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की और दावा किया कि धर्मगुरु ने गायों की सुरक्षा के मुद्दे पर चिंता जताई है।

Tags: अखिलेश यादव ने राम मंदिर परिसर
Previous Post

आगरा के पूर्व ARTO के घर छापेमारी! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और सवा करोड़ रुपये नकद बरामद!

Next Post

हापुड़ में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर जिंदा जला; दूसरा बुरी तरह झुलसा

Related Posts

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
Next Post
हापुड़ में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर जिंदा जला; दूसरा बुरी तरह झुलसा

हापुड़ में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर जिंदा जला; दूसरा बुरी तरह झुलसा

Recent Posts

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी...

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group