अयोध्या, रूदौली तहसील क्षेत्र में बीती रात आये भीषण चक्रवाती तूफान व तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया ।क्षेत्र में सैकड़ो पेडों के गिरने से हाइवे बाधित रहा तो शनिवार को शाम तक विद्धुत बाधित रही।
जानकारी के अनुसार भेलसर ग्राम के श्रीपाल पुरवा में आम,शीशम,यूके लिप्ट्स व नीम आदि के पेड़ रात में आये तूफान में धराशायी हो गए। ग्रामीण ओम प्रकाश ने बताया नीम का पेड़ गिरने से छप्पर व मोटर साईकिल दब कर टूट गई व बिजली का पोल भी टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि मेरे बप्पा तूफान के चलते घर के अंदर आ गए थे अन्यथा बडी घटना हो सकती थी।
चक्रवाती तूफान के चलते काफी संख्या में घरों व दुकानों के ऊपर रखे सीमेंट व टीन के चद्दर तेज हवा के झोंको से उड़ कर काफी दूर जाकर गिरने से टूट गए। वही भेलसर गांव के सामने हाइवे पर दो स्थानों पर पेड़ो के गिरने से काफी देर तक बाधित रहा। हाइवे की जेसीबी आने के बाद पेड़ो को हटाया गया तब जाकर राष्ट्रीय राज मार्ग सुचारू रूप से बहाल हुआ।
दूसरी ओर दर्जनों पेडों के गिरने से विधुत पोल टूटने व तार ,केविल आदि टूटने से विद्धुत सुचारू रूप से चालू नही हो सकी है
उपजिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार ने बताया कि चक्रवाती तूफान के आने से पेड़ो के गिरने व अन्य नुकसान की जानकारी तो हुई है लेकिन कोई जनहानि की सूचना नही मिली है।










