Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुजरात पुलिस ने ‘एपीके फाइल’ भेजकर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 25, 2026
in क्राइम, देश
0

गुजरात पुलिस ने झारखंड के एक साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ‘‘एपीके फाइल’’ भेजकर लोगों के मोबाइल फोन तक अनधिकृत पहुंच हासिल करता था और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था।

अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा के मुताबिक, मुख्य आरोपी पूर्णानंद उर्फ मुकेश तिवारी ने लोगों के मोबाइल फोन तक अनधिकृत पहुंच हासिल करने के लिए ‘‘एपीके फाइल’’ और एक ‘‘टेलीग्राम बॉट’’ बनाया था, जिसके जरिए बैंक, सरकारी व अन्य सेवाओं के नाम पर फर्जी ऐप बेचे जाते थे।

पुलिस ने तिवारी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, जांच में एक अहम बात सामने आई कि इस गिरोह ने ऐसा हथकंडा अपनाया कि ‘एपीके फाइल’ खुद-ब-खुद फैल जाएं। जब कोई पीड़ित एपीके फाइल इंस्टॉल करता था, तो मैलवेयर अपने-आप पीड़ित के सभी व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में साझा हो जाता था।

पुलिस ने बताया कि अगर कोई दूसरा उपयोगकर्ता फाइल डाउनलोड करता था, तो यह श्रृंखला की तरह और फैलती जाती थी, जिससे ये खतरनाक एपीके फाइल कुछ ही दिनों में लाखों मोबाइल फोन तक पहुंच जाते थे।

साइबर अपराध शाखा ने अब तक इस गिरोह का धोखाधड़ी की कई शिकायतों और प्राथमिकी से संबंध पाया है, जिनमें लगभग 54 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 पर दर्ज साइबर धोखाधड़ी की कई शिकायतों की जांच के बाद, कोलकाता से मिजोरम जा रही एक ट्रेन से तिवारी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अन्य आरोपी विकास दास ने कथित तौर पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले लगभग 400 लोगों को एपीके फाइल उपलब्ध कराई थीं, जबकि आरोपी सीताराम मंडल ने कथित तौर पर धोखाधड़ी की गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इंतजाम किया था।

ये गिरफ्तारियां एक मामले के सिलसिले में की गईं, जिसमें शहर के रहने वाले नरेश सबनानी ने 6.68 लाख रुपये गंवा दिए। धोखाधड़ी करने वालों ने साबरमती गैस लिमिटेड के अधिकारी बनकर उन्हें एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए बहकाया था।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों का पहले का आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें झारखंड और उत्तर प्रदेश में साइबर धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जीवाड़ा के मामले दर्ज हैं।

Tags: गुजरात पुलिस ने ‘एपीके फाइल’
Previous Post

आगरा : जूता फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Next Post

वाणिज्यिक (कमर्शियल) LPG को पहले के स्तर पर किया बहाल, सभी अंकुश/प्रतिबंध हटा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

वाणिज्यिक (कमर्शियल) LPG को पहले के स्तर पर किया बहाल, सभी अंकुश/प्रतिबंध हटा

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group