पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह जाने से उसके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘तारातला इलाके में ब्रेस पुल के निकट ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर इस गोदाम की छत गिर गई। हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के समय कुछ लोग वहां काम कर रहे थे। हमें आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन समूह, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी भी बचाव कार्य में मदद करते दिखे, जबकि गिर चुके लोहे के बीम को हटाने के लिए क्रेन और मशीनों को लगाया गया है।
I have reached the accident site in the Kolkata Port area.
A big concrete roof has fallen, and more than 100 people are stuck inside.
The Fire Brigade, SDRF, and NDRF are coming for the rescue.
This was illegally constructed by the TMC government.
Look at the quality of the… pic.twitter.com/lc1kCGLKAm
— Rakesh Singh राकेश सिंह 🇮🇳 রাকেশ সিং (@RakeshSinghKol) June 24, 2026










