Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में कट-ऑफ कम रहने के आसार; भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

रविवार को आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को पिछली परीक्षा की तुलना में अधिक कठिन बताया। अधिकांश छात्रों के अनुसार, भौतिकी (फिजिक्स) का खंड सबसे चुनौतीपूर्ण और समय लेने वाला रहा।

अभ्यर्थियों ने जीवविज्ञान (बायोलॉजी) को अपेक्षाकृत आसान और रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) को मध्यम स्तर का बताया, जबकि भौतिकी के प्रश्न लंबे और जटिल होने के कारण परीक्षा का सबसे कठिन हिस्सा रहे। कई अभ्यर्थियों ने इस आधार पर कट-ऑफ कम रहने की संभावना जताई।

इस बीच, कोटा के विशेषज्ञों ने भी प्रश्नपत्र की समग्र कठिनाई को औसत से अधिक आंका।

कोटा स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष एवं विषय विशेषज्ञ विनोद कुमावत ने कहा कि भौतिकी और रसायन विज्ञान दोनों ही अवधारणात्मक (कॉन्सेप्चुअल) प्रकृति के थे और इनमें कई प्रश्न लंबे तथा पेचीदा थे।

उन्होंने कहा, ‘‘भौतिकी में पेपर कोड-50 के प्रश्न संख्या 26, जो यूनिट डाइमेंशन (इकाई और विमा) विषय पर आधारित था, उसके विकल्पों में सही उत्तर मौजूद नहीं है। इसलिए इस प्रश्न के लिए बोनस अंक दिए जाने की संभावना है।

कुमावत ने कहा कि प्रश्न गहन, गणनात्मक और अवधारणात्मक समझ की मांग करने वाले थे। उन्होंने कहा कि कार्बनिक (ऑर्गेनिक) और अकार्बनिक (इनऑर्गेनिक) रसायन विज्ञान के प्रश्न भी तीन मई को आयोजित नीट परीक्षा की तुलना में अधिक कठिन थे।

उन्होंने कहा, ‘‘रैंक का निर्धारण काफी हद तक भौतिकी और रसायन विज्ञान में प्रदर्शन के आधार पर होने की संभावना है। इसके विपरीत, जीवविज्ञान का खंड तीन मई की परीक्षा की तुलना में अपेक्षाकृत आसान रहा।

हालांकि, कुमावत ने बताया कि पादप आकृति विज्ञान (प्लांट मॉर्फोलॉजी) के अंतर्गत ‘सोलनेसी’ विषय से एक प्रश्न पूछा गया, जबकि यह राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवविज्ञान के तीन प्रश्नों के उत्तर विकल्प काफी भ्रमित करने वाले थे।

जीवविज्ञान खंड में कक्षा 11 के विषयों से 52 प्रश्न पूछे गए, जबकि कक्षा 12 से 38 प्रश्न शामिल थे।

जीवविज्ञान के विषयों में मानव शरीर क्रिया विज्ञान (ह्यूमन फिजियोलॉजी) से सर्वाधिक 13 प्रश्न पूछे गए। इसके बाद पादप शरीर क्रिया विज्ञान (प्लांट फिजियोलॉजी) तथा आनुवंशिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी (जेनेटिक्स एवं बायोटेक्नोलॉजी) से 11-11 प्रश्न शामिल थे। कोशिका जीवविज्ञान (सेल बायोलॉजी) से नौ प्रश्न पूछे गए।

बिहार के दरभंगा के अभ्यर्थी गौरव कुमार झा ने कहा कि कुल मिलाकर प्रश्नपत्र पिछली परीक्षा की तुलना में अधिक कठिन था।

झा ने कहा, ‘‘जीवविज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न आसान थे, लेकिन भौतिकी के प्रश्न कठिन और लंबे थे। यदि इस बार प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है, तो कट-ऑफ कम रहने के आसार हैं।’’

बिहार की ही स्नेहा कुमारी ने कहा कि रसायन विज्ञान का अधिकांश भाग सहज था, लेकिन भौतिक रसायन (फिजिकल केमिस्ट्री) से कुछ कठिन प्रश्न पूछे गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘भौतिकी कठिन थी। इसमें एनसीईआरटी की अवधारणाओं पर आधारित प्रश्नों के साथ कुछ जटिल ग्राफ भी शामिल थे।

कर्नाटक के चरण ने जीवविज्ञान को प्रश्नपत्र का सबसे आसान खंड बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘जीवविज्ञान बेहद आसान था, रसायन विज्ञान मध्यम स्तर का था, लेकिन भौतिकी कठिन रही। उन्होंने कट-ऑफ 610 अंक रहने का अनुमान जताया।

पश्चिम बंगाल के रौशन सिंह ने भी इसी तरह की राय व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘जीवविज्ञान आसान था, लेकिन भौतिकी में जटिल कथन-आधारित और लंबे प्रश्न थे। प्रश्नपत्र कठिन होने के कारण इस बार कट-ऑफ कम रहने के आसार हैं।

हालांकि, कुछ छात्रों ने भौतिकी को अपेक्षाकृत संतुलित भी बताया।

राजस्थान के भरतपुर के प्रदीप कुमार ने कहा, भौतिकी आसान से मध्यम स्तर की थी और पर्याप्त समय मिलने पर इसे हल किया जा सकता था। जीवविज्ञान पिछली परीक्षा से आसान थी। मुझे लगता है कि कट-ऑफ घटकर लगभग 580 अंक तक आ सकती है।’

Tags: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में कट-ऑफ
Previous Post

हरदोई में निर्माणाधीन पुल की बीम गिरने से दो मजदूर घायल, आला अधिकारी मौके पर

Next Post

उर्वरक ला रहे चार जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़े

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post
sanketik photo

उर्वरक ला रहे चार जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़े

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group