Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

American सैन्य हेलीकॉप्टर गिराए जाने के ट्रंप के आरोप के बाद अमेरिका-ईरान के बीच हवाई हमले शुरू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 10, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुवैत, बहरीन और जॉर्डन को निशाना बनाने का दावा किया, जबकि कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली ने हमलावर मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की।

इस घटनाक्रम ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध में जारी नाजुक युद्धविराम और क्षेत्रीय स्थिरता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। ईरान ने कहा कि उसने बुधवार सुबह अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में उक्त देशों को निशाना बनाया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य के समीप अमेरिकी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर हमले किए, जिसके बाद तेहरान ने इनका जवाब देने की चेतावनी दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना के लिए ईरान को दोषी ठहराया है। ट्रंप ने इससे पहले सोशल मीडिया पर लिखा था कि ईरान ने जलडमरूमध्य के ऊपर गश्त कर रहे अमेरिकी विमान को मार गिराया। राष्ट्रपति ने कहा था कि अमेरिका को ‘‘इस हमले का जवाब देना ही होगा।’’

ईरान ने जवाबी कार्रवाई की कसम खाई, जिससे ईरान युद्ध में स्थायी युद्धविराम की संभावनाओं पर फिर सवाल खड़े हो गए। इस युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग अवरुद्ध हो गया है और वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल आया है।

इस बीच बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे, जहां अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा तैनात है। तेहरान ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई के तहत इस ठिकाने को निशाना बनाया है।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान में ‘‘वायु रक्षा प्रणालियों, जमीनी नियंत्रण स्टेशन और निगरानी रडार ठिकानों’’ को निशाना बनाकर हमले किए। ईरान ने बंदर अब्बास और केश्म द्वीप के आसपास हमलों की पुष्टि की, लेकिन नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

सेंट्रल कमांड ने कहा, ‘‘यह अभियान अमेरिकी बलों और क्षेत्रीय समुद्री मार्गों से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाजों पर हालिया हमलों के उसी तरह जवाब के रूप में चलाया गया।’’

इसके बाद ईरान ने कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित उस हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला किया है, जहां अमेरिकी सैन्य बल तैनात हैं।

हालांकि, जॉर्डन और अमेरिका दोनों ने जॉर्डन को निशाना बनाकर किए गए किसी भी हमले की अभी पुष्टि नहीं की।

ईरान के अर्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उसने मुवाफ्फक सल्ती एयर बेस पर मिसाइलें दागी हैं। इस एयर बेस पर अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान और अन्य सैन्य विमान तैनात रहे हैं।

साथ ही ईरान ने दावा किया कि उसने बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय और कुवैत में अमेरिकी सैनिकों वाले सैन्य अड्डे को ड्रोन से निशाना बनाया।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के क्षेत्र के पास मौजूद विदेशी सैन्य बल ‘‘लगातार खतरे मे’’ हैं। उन्होंने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी भी दी।

अराघची ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ईरानी बल किसी भी हमले या खतरे को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ेंगे। यदि सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो हमारे क्षेत्र से दूर चले जाएं।

अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने और उसके बाद किए गए अमेरिकी हमलों ने दो महीने से लागू युद्धविराम को और कमजोर कर दिया। इससे एक दिन पहले ही युद्धविराम लागू होने के बाद पहली बार ईरान और इजराइल के बीच गोलेबारी हुई थी।

एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि सेना का एएच-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर एक ईरानी ड्रोन से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह स्पष्ट नहीं है कि यह टक्कर जानबूझकर कराई गई थी या नहीं। आधिकारिक बयानों में केवल इतना कहा गया है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच की जा रही है। इससे पहले सीएनएन, सीबीएस न्यूज और अन्य मीडिया संस्थानों ने भी इस टक्कर की खबर दी थी।

अमेरिकी सेना के इतिहास में अपनी तरह के पहले अभियान में एक ड्रोन नौका (ड्रोन बोट) ने मंगलवार तड़के स्थानीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे दो पायलटों को बचाया। सेंट्रल कमांड के अनुसार, ओमान के तट के पास गश्त के दौरान उनका हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया था और बचाव अभियान दुर्घटना के लगभग दो घंटे बाद चलाया गया।

ट्रंप ने कहा कि दोनों सैन्यकर्मी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर अमेरिकी सेना के लिए महत्वपूर्ण सैन्य संसाधन रहे हैं। अमेरिका इनका उपयोग ईरानी कच्चे तेल की खेपों और टैंकरों पर नाकेबंदी लागू करने में कर रहा है, ताकि तेहरान पर किसी समझौते के लिए दबाव बनाया जा सके। इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल संयुक्त अरब अमीरात द्वारा ईरानी ड्रोन को मार गिराने के लिए भी किया गया है।

ट्रंप द्वारा यह आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद कि ईरान ने विमान को मार गिराया है, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि यह जलडमरूमध्य अमेरिकी तटों से हजारों मील दूर स्थित है।

अराघची ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘हमारे क्षेत्र के निकट मौजूद विदेशी सैन्य बल अपनी मानवीय गलतियों, साधारण दुर्घटनाओं या संभावित रूप से गोलेबारी की चपेट में आने के कारण लगातार जोखिम में रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि वे जोखिम कम करना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा समाधान यह है कि वे इस क्षेत्र को छोड़ दें।

Tags: American सैन्य हेलीकॉप्टर
Previous Post

उप्र पुलिस के आरक्षी पद के लिए स्नातक, इंजीनियर और परास्नातक भी दे रहे परीक्षा

Next Post

उन्नाव के बांगरमऊ में साधु की हत्या मामले में तीन आरोपी हिरासत में, दो की तलाश जारी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Hockey : भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर एशिया कप, विश्व कप का टिकट पक्का

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
Next Post

उन्नाव के बांगरमऊ में साधु की हत्या मामले में तीन आरोपी हिरासत में, दो की तलाश जारी

Recent Posts

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by admin
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर पाया गया।...

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

बलरामपुर जिले में प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) के दो गेहूं क्रय केंद्रों से करीब 60 लाख रुपये कीमत का 228.764...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group