Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, मानव सुतार का चमत्कार, भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 8, 2026
in खेल, देश
0

भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में तीसरे ही दिन सोमवार को एक पारी और 300 रन से हरा दिया और बायें हाथ के स्पिनर मानव सुतार का पदार्पण मैच में यादगार प्रदर्शन मेजबान के लिये इस मैच की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

पहली पारी में सुतार के छह विकेट के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 152 रन पर आउट कर दिया था । दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम 35 . 5 ओवर में 112 रन पर सिमट गई।

भारत की यह पारी के अंतर के आधार पर सबसे बड़ी जीत रही । दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाये ।

भारत ने 2018 में अफगानिस्तान को एक पारी और 260 रन से हराया था लेकिन मेहमान टीम के लिये राहत की बात यह है कि वे इस मैच को तीसरे दिन तक खींचकर ले गए।

मैच के नायक राजस्थान के श्रीगंगानगर के बायें हाथ के स्पिनर सुतार रहे । पदार्पण में एक पारी के पांच विकेट चटकाने वाले वह भारत के दसवें गेंदबाज बन गए । उन्होंने अपने प्रदर्शन से भविष्य में रविंद्र जडेजा के विकल्प के तौर पर खुद को खड़ा कर दिया।

भारत के पास टर्निंग पिचों पर विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं लेकिन 23 वर्ष के सुतार ने दिखा दिया कि वह सपाट पिचों पर भी विकेट ले सकते हैं।

रविचंद्रन अश्चिन के संन्यास और जडेजा के कैरियर के आखिरी दौर के बीच सुतार के लिये यह सर्वश्रेष्ठ समय भी है।

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारतीय स्पिनरों ने उनके गैर जिम्मेदाराना शॉट चयन का पूरा फायदा उठाया । पहली पारी की गलतियों से भी अफगान बल्लेबाजों ने सबक नहीं सीखा और दूसरी पारी में प्रदर्शन और खराब रहा।

बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल (42) चाय से पहले आखिरी गेंद पर आउट हुए । इस साल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े अटल ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट में मोहम्मद सिराज को आसान कैच दिया।

रहमानुल्लाह गुरबाज (24) ने कुलदीप की गेंद पर हवाई शॉट खेला और लांग आन सीमा पर सिराज ने उनका कैच लपक लिया । पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले रहमत शाह (13) ने सुंदर की गेंद पर सुतार को कैच थमाया।

सुतार ने सुबह जब पारी में पांच विकेट पूरे किये तो यह कारनामा देखने के लिये मैदान पर बमुश्किल 500 दर्शक थे। अपने पहले टेस्ट में पारी के पांच विकेट लेने वाले वह सातवें स्पिनर बने।

Tags: Watchमानव सुतार का चमत्कार
Previous Post

Bharat ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की दी सलाह; इजराइल में गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा

Next Post

Bharat की ईरान यात्रा पर फिर जारी की चेतावनी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील, ट्रंप की बार-बार चेतावनी सभ्यता होगी ख़त्म?

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

Bharat की ईरान यात्रा पर फिर जारी की चेतावनी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील, ट्रंप की बार-बार चेतावनी सभ्यता होगी ख़त्म?

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group