Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का शेड ढहने से तीन व्यक्ति घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का शेड ढहने से तीन व्यक्ति घायल

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म शेड का एक हिस्सा शुक्रवार की सुबह ढह जाने से एक टीटीई समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह करीब 8:15 बजे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर घटी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्री उस प्लेटफॉर्म पर गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी शेड का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और रेलवे की पटरी पर गिर गया जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में टीटीई अमित और यात्री अखिलेश एवं साहिल घायल हो गए। आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर तीनों को बचाया।

Join Our Whatsapp Group

उन्होंने कहा कि तीनों घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में टीटीई के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि एक यात्री के कंधे और दूसरे यात्री के हाथ में चोट लगी है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस दुर्घटना के बाद प्लेटफॉर्म की ओर आ रही ट्रेन को आउटर सिग्नल पर रोक दिया गया और स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर आने दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि स्टेशन पर नवीनीकरण और समानांतर निर्माण कार्य चल रहा है और प्लेटफॉर्म संख्या पांच के शेड को पहले ही तोड़ा जा चुका है। ढहे हिस्से को भी हटाया जाना था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शेड के किनारों पर लोहे के ढांचे में जंग लगने और रखरखाव की कमी के कारण संभवतः शेड का वह हिस्सा ढह गया।

उत्तर रेलवे के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अस्पताल का दौरा किया और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

डीआरएम ने संवाददाताओं को बताया कि इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है और जिम्मेदार एजेंसी और रेल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन इस घटना की जांच के लिए किया गया है। प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की तरफ से लापरवाही का संकेत मिलता है।

Tags: लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन
Previous Post

फोगाट को एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की उच्चतम न्यायालय ने दी इजाजत

Next Post

उत्तराखंड: ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ की छाप वाले नकली नोटों बरामद, दो गिरफ्तार

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post
उत्तराखंड: ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ की छाप वाले नकली नोटों बरामद, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड: ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ की छाप वाले नकली नोटों बरामद, दो गिरफ्तार

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group