Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

LIC का रियल एस्टेट संपत्तियों से बेहतर रिटर्न पाने का लक्ष्य, अनुषंगी कंपनी भी बनाएगी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 29, 2026
in देश, व्यापार जगत
0
LIC ने बंद हो चुकी पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपनी रियल एस्टेट संपत्तियों से मिलने वाले प्रतिफल या रिटर्न को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित रही है।

इसके साथ ही बीमा कंपनी 60,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अपनी विशाल संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए अलग अनुषंगी कंपनी बनाने के विकल्प पर भी विचार कर रही है।

एलआईसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक आर. दुरईस्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारे पास काफी रियल एस्टेट संपत्तियां हैं, जिनमें कुछ विरासत में मिली हैं और कुछ पिछले 70 वर्षों में खरीदी गई हैं। इनका उपयोग अपने कामकाज के साथ निवेश के रूप में भी किया जाता है, जिससे हमें आय होती है।

Join Our Whatsapp Group

उन्होंने कहा कि एलआईसी प्रत्येक संपत्ति को निवेश के रूप में देखती है और उम्मीद करती है कि हर संपत्ति पॉलिसीधारकों और शेयरधारकों के लिए बेहतर प्रतिफल में योगदान दे।

दुरईस्वामी ने कहा कि हाल के समय में एलआईसी ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की व्यापक समीक्षा शुरू की है, ताकि उससे मिलने वाले रिटर्न और आय का आकलन किया जा सके तथा सुधार की संभावनाएं तलाशी जा सकें।

उन्होंने कहा कि इस विस्तृत समीक्षा का उद्देश्य पॉलिसीधारकों के लिए बेहतर प्रतिफल सुनिश्चित करने के साथ कंपनी की कुल लाभप्रदता को मजबूत करना है।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किसी लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई निश्चित लक्ष्य तय नहीं किया गया है, लेकिन मौजूदा स्थिति से बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्व-उपयोग वाली संपत्तियां भी संगठन की छवि मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए हमारी शाखाओं और स्वामित्व वाली इमारतों के माहौल और सुविधाओं को बेहतर बनाना प्रमुख प्राथमिकता बन गया है।’’

दुरईस्वामी ने कहा कि एलआईसी किराये पर दी गई संपत्तियों की भी समीक्षा कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनसे उचित राजस्व प्राप्त हो।

रियल एस्टेट कारोबार के अधिक प्रभावी प्रबंधन के लिए अलग अनुषंगी कंपनी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने सभी विकल्प खुले हैं… सभी विकल्पों की समीक्षा की जाएगी और आने वाले समय में आगे कदम उठाए जाएंगे।’

केंद्र सरकार द्वारा एलआईसी में हिस्सेदारी और घटाने की तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले दिन से इसके लिए तैयार हैं। जब हमने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी शुरू की थी, तभी से भविष्य की ऐसी कार्रवाइयों के लिए भी तैयार थे। हालांकि, अंतिम फैसला सरकार को लेना है।’’

उन्होंने कहा कि जैसे ही हिस्सेदारी बिक्री के समय और मात्रा पर निर्णय होगा, एलआईसी सरकार के साथ मिलकर इसे सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी।

एलआईसी 2022 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आई थी, जो उस समय आकार के लिहाज से देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। सरकार ने इसमें 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Tags: LIC का रियल एस्टेट संपत्तियों
Previous Post

नीट शुल्क वापसी: 13 लाख उम्मीदवारों ने भरा बैंक विवरण; समय सीमा 22 जून तक बढ़ी, पुर्नपरीक्षा 21 जून को, कोई परीक्षा शुल्क नहीं

Next Post

RR vs GT Qualifier 2: रॉयल्स का ‘वंडर किड’ सूर्यवंशी गुजरात के गेंदबाजों के लिये सबसे बड़ी चुनौती

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगाया प्रतिबंध
देश

मोबाइल ऐप पर अश्लील विज्ञापन?; कानूनों का उल्लंघन करने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद

July 24, 2026
Next Post
RR vs GT Qualifier 2: रॉयल्स का ‘वंडर किड’ सूर्यवंशी गुजरात के गेंदबाजों के लिये सबसे बड़ी चुनौती

RR vs GT Qualifier 2: रॉयल्स का ‘वंडर किड’ सूर्यवंशी गुजरात के गेंदबाजों के लिये सबसे बड़ी चुनौती

Recent Posts

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

मेरठ में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, एक श्रद्धालु की मौत, नौ झुलसे

मेरठ में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, एक श्रद्धालु की मौत, नौ झुलसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रथ के हाईटेंशन बिजली लाइन की...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक के मामलों में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group