Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या समेत उप्र में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक अदा की गई बकरीद की नमाज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 28, 2026
in अयोध्या, देश
0
अयोध्या समेत उप्र में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक अदा की गई बकरीद की नमाज

ayodhya me namj

राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक अदा की गई।

अधिकारियों के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे दिन स्थिति पर नजर रखे रहे।

सुन्नी समुदाय के लोगों ने मौलाना खालिद रशीदी फरंगी महली के नेतृत्व में ऐशबाग ईदगाह में नमाज अदा की, जबकि शिया समुदाय के लोग बड़ा इमामबाड़ा परिसर स्थित आसफी मस्जिद में नमाज के लिए एकत्र हुए। टीले वाली मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी।

अयोध्या में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अदा कर अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ अदा की गई।

Join Our Whatsapp Group

संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया। नमाज के बाद लखनऊ में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने घरों में पारंपरिक रस्में निभाईं और विशेष व्यंजन तैयार कर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।

संभल में शाही जामा मस्जिद, हयातनगर के कमालपुर सराय स्थित मुख्य ईदगाह तथा अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जिले की सभी 828 मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस बल, सफाई और पेयजल की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली गई थी।

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जिले को पांच जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया था तथा सभी प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि अवैध कुर्बानी के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए गए हैं और कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

अमेठी जिले की 154 ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। पुलिस ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अधीक्षक सरवनन टी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया था।

अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवनन टी जायस ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए थे।

आजमगढ़ जिले में 328 ईदगाहों और 376 मस्जिदों सहित कुल 704 स्थानों पर नमाज अदा की गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने बताया कि सरकारी निर्देशों के अनुसार त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि जिले में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

अलीगढ़ में ईद-उल-अजहा का त्योहार सौहार्द और सद्भाव के माहौल में मनाया गया। जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में अधिकारी पुराने शहर स्थित ईदगाह परिसर में मौजूद रहे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। भीड़ को सड़कों पर फैलने से रोकने के लिए नमाज दो चरणों में कराई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ने कहा, “त्योहार पारंपरिक भावना के साथ मनाया गया और सभी वर्गों में खुशी का माहौल है।”

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने बताया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर समेत पूरे मेरठ जोन में नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई तथा कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में नहीं होने दी जाएगी।

भास्कर ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा कृत्रिम मेधा (एआई) तकनीक और सीसीटीवी कैमरों की मदद से गतिविधियों पर नजर रखी गई।

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह, जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों एवं ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शाही ईदगाह के बाहर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोंसले और पुलिस अधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ईदगाह चौराहा, रेलवे रोड और आसपास के क्षेत्रों में अवरोधक लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी। ईदगाह परिसर भर जाने पर अतिरिक्त लोगों को अन्य मस्जिदों की ओर भेजा गया। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ और यातायात व्यवस्था की निगरानी की गई।

Tags: अयोध्या समेत उप्र में कड़ी सुरक्षा
Previous Post

मथुरा: ईद की नमाज के बाद बच्चों में विवाद; वयस्कों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, एक व्यक्ति की मौत

Next Post

गोरखपुर में डंपर-ट्रक की टक्कर में लगी भीषण आग; दो लोगों की मौत

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
Next Post
गोरखपुर में डंपर-ट्रक की टक्कर में लगी भीषण आग; दो लोगों की मौत

गोरखपुर में डंपर-ट्रक की टक्कर में लगी भीषण आग; दो लोगों की मौत

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group